सीएचसी में मिली एक्सपायरी डेट की दवा

पिथौरागढ़। डीएम ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर वहां रखी एक्सपायरी डेट की दवा पकड़ी। डीएम ने उन्हें सीज कर डिप्टी सीएमओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल में कई अनियमितताएं भी मिली हैं। गौरतलब है कि डीएम सी रविशंकर ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चिकित्सक डॉ. जनार्दन पांगती के कक्ष में एक्सपायरी डेट के बाद की दवाएं मिली, जिसे उन्होंने सीज कर डिप्टी सीएमओ को प्रकरण में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि सभी दवाएं बांसबगड़ मेडिकल कैंप के लिए रखी गई थी। अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर भी डीएम ने आक्रोश जताया। औषधि लिस्ट को अपडेट न रखने और डॉक्टरों के कमरे में प्राइवेट कंपनी की लिस्ट मिलने पर भी वे नाराज दिखे। डीएम को ड्रेसिंग रूम में चादर की जगह पोलियो के बैनर मिले। विद्युत व्यवस्था न होने पर भी उन्होंने कड़ी फटकार लगाई।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 16 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार