सीएम फ्लाइंग की टीम ने चार अस्पतालों में मारा छापा, मचा हड़कंप

हिसार। जिले के हांसी शहर में सीएम फ्लाइंग की चार टीमों ने बीती शाम को एक साथ शहर के 4 निजी अस्पतालों पर छापेमारी की। जहां उस समय हडक़म्प मच गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि शहर में कई अस्पताल बिना डिग्री अथवा बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। फ्लाइंग ने इन अस्पतालों में छापेमारी की तो वे हैरान रह गए। कुछ अस्पतालों में तो ऑप्रेशन करने के उपकरण मिले हैं। सीएम फ्लाइंग ने अस्पतालों से डॉक्टरों की डिग्री व अस्पताल की मान्यता संबंधी दस्तावेज, दवाइयां तथा ऑप्रेशन में काम आने वाले उपकरण अपने कब्जे में लिए हैं।

बता दें कि सीएम फ्लाइंग की चार टीमों ने शहर के अलग-अगल स्थानों पर छापेमारी शुरू की। एक टीम गुुुंसाई गेट पर स्थित बर्फी देवी लीलूराम सैनी नर्सिंग होम और दूसरी टीम श्री काली देवी के निकट रमन अस्पताल, तीसरी  टीम चौपटा बाजार एरिया में स्थित प्रदीप हेल्थ केयर एण्ड आयुर्वेदिक सेन्टर,  वही मॉडल टाऊन में स्थित मंगलम आरोगय पीठ में सीएम फलाइंग की टीम ने छापामारी की।

सीएम फ्लाइंग की सूचना पर इन अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इन अस्पतालों में हर एंगल से जांच की है। फिलहाल सीएम फ्लाइंग ने अस्पतालों से दस्तावेज, दवाइयां व कैंची और अन्य चीरा लगाने के उपकरण अपने कब्जे में लिए हैं।

सीएम फ्लाइंग का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर विक्रम भादू ने बताया कि उनको गुप्त जानकारी मिली थी कि हांसी में कई डाक्टर बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चला रहे है। जिसके चलते सीएम फ्लाइंग ने एक्शन लेते हुए शहर में चार टीमों ने छापामारी की है। टीम ने वहां से दवाओं के सेम्पल लिए जिनकी जांच लैब में होगी।

वहीं टीम में शामिल डॉ राजेश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर के पास डिग्री तो है लेकिन दूसरे प्रदेश की है और प्रेक्टिस हरियाणा में कर रहे है, जो कि कानून के खिलाफ है। इनको हरियाणा में रजिस्ट्रेशन करवाना था, तब ही यह हरियाणा में अस्पताल चला सकते है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 18 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट