सीता ब्लड बैंक से खरीदा गया खून चढ़ाने से 6 की मौत, हंगामा

नीमकाथाना। सीता ब्लड बैंक से लिया गया खून चढ़ाने पर 6 लोगों की मौत हो जाने का समाचार है। मरने वालों में 2 गर्भवती, 2 बुजुर्ग महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। जांच कमेटी ने नीमकाथाना पहुंचकर जांच की है।

नीमकाथाना के कपिल अस्पताल में 3 गर्भवतियों को ब्लड चढ़ाने से तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर महिला अस्पताल में पाटन बिहारीपुर की मैना देवी ने बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही मैना देवी और नवजात की मौत हो गई थी। सूचना पर जांच टीम नीमकाथाना ब्लड बैंक पहुंच गई।

सीता ब्लड बैंक पर हंगामा

सूचना मिलने पर ब्लड बैंक के बाहर और लोग भी पहुंच गए। लोगों ने ब्लड बैंक पर आरोप लगाया कि यहीं से खून लेकर चढ़वाया था। इसी वजह से उनके परिजन की मौत हुई। लोग मामले की गहनता से जांच की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।

जांच कमेटी ने ब्लड बैंक से सैंपल लिए

स्टेट लेवल कमेटी में जॉइंट डायरेक्टर पुरुषोत्तम शर्मा ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ ब्लड बैंक की जांच की। नरोत्तम शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में जो कारण निकलकर आया उसकी रिपोर्ट तैयारी की जा रही है। ब्लड बैंक में स्टोरेज को फिलहाल रोक दिया गया है। जिन मरीजों को बल्ड चढ़ाया गया उन मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। ब्लड बैंक में स्टोरेज ब्लड के भी सैंपल लिए गए हैं।

जांच के बाद आगामी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जो ब्लड ग्रुप है उनकी जांच करवाई गई है, वे सही पाए गए हैं। जयपुर महिला अस्पताल से भी जांच रिपोर्ट मंगाई गई है उसमें भी ब्लड सही पाया गया है। महिला की मौत का कारण अभी कहना जल्दबाजी होगी। जांच होने पर सब कुछ पता चल पाएगा।

ब्लड बैंक को बताया मौत का जिम्मेदार

संवैधानिक विचार मंच के गीगराज झोलड़ी ने भी ब्लड बैंक में जाकर हंगामा कर दिया। उन्होंने बताया कि नीमकाथाना में महिलाओं की मौत का जिम्मेदार सीता ब्लड बैंक है। सीता ब्लड बैंक द्वारा गलत ब्लड चढ़ाने से ही चारों महिलाओं की मौत हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इतनी बड़ी लापरवाही में जो भी आरोपी हंै, उनको तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करें और मृतक महिला के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त