सीरम इंस्टीट्यूट अब पोलियो वैक्सीन की करेगा आपूर्ति, विदेशी दवा कंपनी पर नहीं होना पड़ेगा निर्भर

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआइआइ) इस महीने से सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार को ‘निष्कि्रय’ पोलियो टीके (आइपीवी) की आपूíत शुरू करने के साथ ऐसा करने वाली पहली स्वदेशी कंपनी बन जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल में आइपीवी टीके की 54 लाख डोज के लिए एसआइआइ को खरीद का आर्डर दिया है। अब तक सरकार सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में आइपीवी की आपूíत के लिए विदेशी दवा कंपनी सनोफी पर निर्भर थी।

एसआइआइ में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल में स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित किया, ‘मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि हमारी कंपनी ‘सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इनएक्टिवेटेड पोलियोमाइलाइटिस वैक्सीन (आइपीवी) की आपूíत करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है जो हमारे देश के बच्चों को पोलियोमाइलाइटिस रोग से बचाएगी।’ स्वास्थ्य मंत्रालय ने सनोफी को भी आइपीवी की 36 लाख खुराक की आपूर्ति का आर्डर दिया है। एसआईआई की आईपीवी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से दुनिया के विभिन्न देशों में आपूर्ति के लिए पूर्व अनुमति मिली हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सनोफी को भी आईपीवी की 36 लाख खुराक की आपूर्ति का आर्डर दिया है।

सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि कोविड-19 टीकों के अलावा कई अन्य जीवन रक्षक टीकों के साथ-साथ, हमारा देश अब आईपीवी में भी आत्मनिर्भर है और हम प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ रहे हैं।’ स्वास्थ्य मंत्रालय की आवश्यकता के अनुसार टीकाकरण कार्यक्रम के लिए शीघ्र ही आईपीवी की पहली खेप जीएमएसडी (सरकारी मेडिकल स्टोर डिपो) को आपूर्ति की जाएगी।

बता दें कि भारत को आधिकारिक तौर पर 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था, लेकिन देश में टीकाकरण कार्यक्रम जारी है। आईपीवी को नवंबर 2015 में शुरू में छह राज्यों में पेश किया गया था, जिसे अप्रैल 2016 तक पूरे देश में विस्तारित किया गया था।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई