सुबह उठने के बाद नहीं करते हैं नाश्ता, तो बीमारियों को दे रहे हैं दावत

नई दिल्ली: शरीर से अधिक काम पर ध्यान देने वाले सावधान हो जाएं. यह आदत गंभीर बीमारियों को दावत दे रही है. अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो परेशानी उठाने के लिए तैयार रहें. अधिक देर तक खाली पेट रहना कई बीमारियों को एक साथ बुलाने जैसा है.

सुबह उठने के बाद अधिक देर तक भूखा नहीं रहना चाहिए. अगर कोई ऐसा कर रहा है तो वो अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहा है. क्योंकि अधिक देर तक भूखे रहने से पेट संबंधी रोग होते हैं. इन रोगों की शुरूआत पहले गैस की दिक्कत से होती है इसके बाद कब्ज की बीमारी शुरू होती है. इसके बाद लीवर में समस्या आने लगती है. लंबे समय तक इस आदत को अपनाने से पेट में एसिड बनने लगता है जिससे सिर में दर्द और आंखों की रोशनी पर प्रभाव पड़ने लगता है.

इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि सुबह उठकर सबसे पहले नाश्ता करें. ये नाश्ता भले ही हल्का हो लेकिन करें जरूर. महानगरों और एनसीआर क्षेत्रों में देखा गया है कि बड़ी तादात में लोग सुबह का नाश्ता ही नहीं करते हैं और सुबह उठने के बाद कई घंटों तक खाली पेट रहते हैं. ऐसा लगातार करने से वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि ऐसे लोग जब भी भोजन करते हैं तो पेट भरने के लिए अधिक भोजन करते हैं. इससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है. वहीं नाश्ता करके सीधा भोजन करने से शरीर में अचानक ऊर्जा की मात्रा बढ़ जाती है. जो मांसपेशियों पर गलत प्रभाव डालती हैं. इससे डायबिटीज भी हो सकती है. ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या भी आ सकती है.

बेहतर यही होगा कि सुबह उठने के बाद तीस मिनट के भीतर कुछ न कुछ जरूर खाएं. सुबह की शुरूआत फलों से करते हैं तो यह सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है. सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी बासी मुंह पीएं. इससे भी शरीर की कई बीमारियां बचाने में मदद मिलती है. सुबह उठने के बाद नाश्ता जरूर करें. नाश्ते में प्रोटीन और कैलोरी का पूरा ध्यान रखें.

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 9 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 18 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट