सेंट्रल लैब में जांचे जाएंगे झारखंड के कॉस्मेटिक उत्पादों के सैंपल

रांची (झारखंड): राज्य में कॉस्मेटिक उत्पाद (सौंदर्य प्रसाधन सामग्री) की गुणवत्ता जांचने का काम शुरू होने की आहट से बाजार में हलचल शुरू हो गई। राजधानी रांची समेत राज्य भर में दुकानों से कॉस्मेटिक के सैंपल ले कर जांच एवं विश्लेषण के लिए चेन्नई स्थित केंद्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने राज्य औषधि निदेशालय को पत्र जारी किया कर दिया है। अधिसूचना जारी होने के बाद औषधि निरीक्षण जांच एवं विश्लेषण के लिए राजधानी सहित राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कॉस्मेटिक उत्पाद के नमूने एकत्रित करने में जुट गए हैं। अधिसूचना में विश्लेषक के रूप में साइंटिफिक ऑफिसर सी.विजयलक्ष्मी एवं डॉ. जे उमा माहेश्वरी को नियुक्त किया गया है। ड्रग कंट्रोलर ऋतु सहाय के मुताबिक, क्रियान्वयन के लिए सप्ताहभर का समय लगेगा। इसके बाद राज्य में कॉस्मेटिक उत्पादों की सैंपलिंग शुरू की जायेगी।
बाजार गुलजार, रिएक्शन से बढ़ रहे मरीज
राजधानी में कई छोटे स्थानीय निर्माता कॉस्मेटिक प्रोडक्ट तैयार कर बाजार में बेचते हैं। जांच नहीं होने से लोगों में इन उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर संशय बना रहता है। आकर्षक छूट और लुभावने दावों के चलते इनका बाजार गुलजार रहता है। वहीं, राज्य के तमाम अस्पतालों में कॉस्मेटिक रिएक्शन के करीब 25 से 30 प्रतिशत मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।  ज्यादातर क्रीम, नेल पॉलिस, पाउडर, बिंदी आदि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से रिएक्शन होता है। डॉक्टरों की सलाह है कि गुणवत्तापूर्ण कॉस्मेटिक के लिए समय-समय पर जांच होनी चाहिए।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक