कहते हैं सेक्स हर दर्द की दवा है। फिर चाहे कैंसर, हार्ट अटैक, तनाव से खुद को बचाना हो या फिर त्वचा को बनाए रखना हो जवां। हर चीज को दुरुस्त करती है सेक्स।  कई अध्ययन और रिसर्च के अनुसार, सेक्स न सिर्फ एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, बल्कि यह आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाए रख सकता है। सेक्स और कामुकता जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रजनन के अलावा, सेक्स अंतरंगता और आनंद (Pleasure) का अहसास कराता है। सेक्सुअल एक्टिविटी, लिंग-योनि संभोग या पीवीआईया हस्तमैथुन, आपके जीवन के कई पहलुओं जैसे फिजिकल, इंटेलेक्चुअल, इमोशनल, साइकोलॉजिकल, सोशल रूप में आश्चर्यजनक लाभ पहुंचाते हैं। यौन स्वास्थ्य (Sexual Health) सिर्फ बीमारियों और अनियोजित गर्भधारण से ही संबंधित नहीं होता। अमेरिकन सेक्सुअल हेल्थ एसोसिएशन के अनुसार, सेक्स आपके जीवन का कितना महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है, इसे भी पहचानने के बारे में होता है।

पुरुषों के लिए कैसे है सेक्स फायदेमंद

हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि जिन पुरुषों ने अधिक बार योनि-संभोग (पीवीआई) किया है, उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने का जोखिम काफी कम होता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन पुरुषों का एक सप्ताह में 4.6 से 7 बार स्खलन होता है, उनमें 70 वर्ष की आयु से पहले प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना 36 प्रतिशत कम थी। पुरुषों के सेक्स करने से उनकी उम्र बढ़ती है। सेक्स पुरुषों की मृत्यु दर को भी प्रभावित कर सकता है।

महिलाओं के लिए सेक्स के लाभ

महिलाएं ऑर्गैज्म का अनुभव सेक्स के दौरान करती हैं। ऑर्गैज्म होने से रक्त प्रवाह बढ़ता है और शरीर में प्राकृतिक दर्द निवारक केमिकल्स निकलते हैं। महिलाएं यदि नियमित रूप से सेक्स का आनंद लेती हैं, तो उनके शरीर में निम्नलिखित फायदे होते हैं-
* ब्लैडर कंट्रोल में सुधार होता है।

* पीरियड्स के पहले और पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्प और दर्द से छुटकारा मिलता है।
* फर्टिलिटी में सुधार।
* मजबूत होती हैं पेल्विक की मांसपेशियां।
* वेजाइना से निकलने वाली लुब्रिकेशन के निर्माण में बढ़ावा होता है।
* पेल्विक फ्लोर सेक्स करने से मजबूत होता है। सेक्स के दौरान होने वाली दर्द से छुटकारा मिलता है।

सेक्स करने के मुख्य फायदे

* ब्लड प्रेशर कम करे
* कैलोरी बर्न करने में मदद करे
* दिल की सेहत सुधारे
* मांसपेंशियों को दे मजबूती
* सेक्स करने से हृदय रोग, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन होने का खतरा होता है कम
* लिबिडो यानी कामेच्छा बढ़ाए।

 हार्ट अटैक आने का रिस्क करे कम

अमेरिकन जरनल ऑफ कार्डियोलॉजी में छपी एक स्टडी के अनुसार, जो लोग सप्ताह में दो बार सेक्स करते हैं, वो स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरों से बचे रहते हैं। जो लोग महीने में सिर्फ एक बार सेक्स करते हैं, उनमें हृदय रोग होने की संभावना अधिक होती है।

सेक्स करने से बर्न होती है कैलोरी

क्या आपको पता है कि सेक्स करने से आप कैलोरी बर्न करते हैं? जी हां, सेक्स के दौरान पुरुष एक मिनट में लगभग चार कैलोरीज बर्न करते हैं, वही महिलाएं तीन कैलोरीज बर्न करती हैं। आधे घंटे की सेक्सुअल एक्टिविटी में आप एक ट्रेडमिल पर दौड़ने से अधिक कैलोरीज बर्न कर पाते हैं। इससे वजन तो कम होता ही है, शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी अधिक नहीं होता, जिससे आप दिल के रोगों से बचे रहते हैं। हार्ट के लिए सेक्स को एक बेहतरीन एक्सरसाइज कहा गया है।