सेनेटाइजर महंगा बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर एफआईआर

पीलीभीत। सेनेटाइजर को एमआरपी से ज्यादा में बेचने के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक पर एफआईआर दर्ज हो गई है। तीन दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार की अगुआई में मारे गए छापे के दौरान गड़बड़ी सामने आई थी। डीएम के निर्देश पर अब ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नामजद एफआईआर दर्ज कर ली।
ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोरोना वायरस के अलर्ट के बीच मेडिकल स्टोरों पर मास्क एवं हैंड सेनेटाइजर की ओवररेटिंग की शिकायत मिल रही थी। 18 मार्च को मामला पकडऩे के बाद 20 मार्च को ड्रग इंस्पेक्टर दोबारा टीम के साथ चेकिंग करने गई थीं। ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि गौहनिया चौराहा के पास मेडिकल स्टोर पर प्रिंटरेट से 100 रुपये अधिक पर सेनेटाइजर बिकते मिले। मांगने पर बिल देने से भी इनकार किया गया। रुपये देकर ओवररेट में लेखपाल ने सेनेटाइजर खरीद लिए। इसके बाद पीछे से टीम भी मेडिकल स्टोर पर पहुंच गई। मेडिकल स्टोर संचालक ने अपना नाम मोहल्ला नई बस्ती निवासी कौशल कुमार पुत्र पोथीराम बताया। दुकान का लाइसेंस पत्नी कमलेश के नाम था। दुकान पर खरीद बिल और कैश मेमो भी नहीं मिला। छानबीन में सामने आया कि सेनेटाइजर और मास्क की डिमांड बढऩे पर अधिक धन कमाने के लालच में ओवररेटिंग की जा रही थी। शिकायत के आधार पर मेडिकल स्टोर संचालक कौशल कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा तीन और सात के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 16 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC