सेहत से खिलवाड़, नकली दवाओं से भरा है बाजार

नोएडा : कोरोना काल के दौरान दवाओं की ब्रिक्री और मांग काफी बढ़ गई है. ऐसे में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में मुनाफाखोरों ने बाजार में नकली दवाओं की सप्लाई शुरु कर दी है. इनके सेवन से मरीज ठीक होने के बजाय और बीमार होते जा रहे हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर नकली दवा बनाने वालों का सबसे पसंदीदा बाजार हैं. इन दवा के ऊपर की पैकिग इतनी अच्छी होती है कि यह अच्छी दवाओं से भी आकर्षक और विश्वसनीय लगती है.

शहर में एक ही ड्रग इंस्पेक्टर हैं और जांच के लिए लैब नहीं होने से यह कारोबार औऱ अधिक फल फूल रहा है. इससे साफ है कि शहर में भारी मात्रा में नकली दवा आपूर्ति हो रही है.

मरीज दवा खरीदने पर मोटा पैसा खर्च कर रहे हैं. इन नकली दवाओं से मरीज की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है. जबकि दवा कंपनियां बिना किसी टेस्टिंग के बाजार में दवाएं बनाकर बेच रही हैं.

पिछले मार्च 2020 में औषधि विभाग ने बिना लाइसेंस के सैनिटाइजर व मास्क बनाने वाली फैकट्री का भंड़ाफोड़ किया था.

साल 2021 जून में ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में विभाग ने 50 लाख की फेविपिरावीर टेबलेट जब्त की थी.
19 नवंबर 2021 को बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का स्टेरायड व 50 लाख रुपये का अन्य सामान बरामद किया गया है.

बता दें कि पिछले एक वर्ष में कुल 120 निरीक्षण किए गए है. जिसमें 4 दवा के नमूने फेल हो गए. कार्रवाई करते हुए 35 मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है.

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश