सैलून की आड़ में प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी, चार हजार गोलियों सहित काबू

जासं, लुधियाना। सैलून की आड़ में प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी का मामला सामने आया है। बता दें कि थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने कार में प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। वो सैलून की आड़ में तस्करी करता था। उसके कब्जे से 4 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गईं। आरोपित को अदालत ने एक दिन का रिमांड पर भेजा है। आरोपित की पहचान हैबोवाल के गोपाल नगर के राजकुमार के रूप में हुई।

एएसआइ परमदीप सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद सूचना मिली थी कि आरोपित प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी करता है। आज भी वो अपनी कार में जगराओं पुल से शाम नगर की और जा रहा है। सूचना के आधार पर शाम नगर इलाका स्थित धर्म कांटे के पास नाकाबंदी करके उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि डीएमसी रोड पर उसका सैलून है। जहां वो अपने ग्राहकों के साथ डील करता है।

हैबोवाल के न्यू पटेल नगर वासी बोबी शर्मा व धीरज कुमार भी उसके साथ प्रतिबंधित गोलियों का काम करते थे। मगर अब वो दोनों जेल में बंद हैं। वो किले मोहल्ले में रहने वाले एक आदमी से वो दवाएं खरीदा करता था। परमदीप सिंह ने कहा उससे की जा रही पूछताछ में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC