स्वास्थ्य मंत्री का आश्वासन, पुराने सिस्टम पर चलेगी दवा दुकान 

कटिहार। सीमांचल के केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मिलकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने दवा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि एक फार्मासिस्ट और एक दवा दुकान सिस्टम लागू होने से कई दवा दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानें बंद करनी पड़ेगी। इस पर सरकार को विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी दवा व्यवसाई को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में फार्मेसी कॉलेज खोले जायेंगे। इस कॉलेज के खुलने से फार्मासिस्ट की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जायेगी। तब तक किसी भी दवा दुकानों को बंद नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा दुकान का लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है। मात्र 32 सौ रुपये की खर्च पर ऑनलाइन दवा दुकान का लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है।
इस मौके पर जिला केमिस्टस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गोपी कुमार तमाखुवाला तथा सचिव वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि लाइसेंस के नाम पर आवेदन को कंप्यूटरकृत किया गया। फार्मासिस्ट को प्रताडि़त करना बंद हो, वर्तमान फार्मासिस्ट एक्ट में ऐसी संभावना तलाशी जाये जिससे एक निश्चित अवधि तक दवा दुकान में प्रशिक्षण प्राप्त कर दुकानदार का नाम फार्मासिस्ट रजिस्टर में प्रविष्ट किया जा सके। इस अवसर पर सच्चिदानंद उर्फ लक्खी महतो, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, पंकज कुमार साहा, मो शहवाज हसन के अलावा इंद्रभुषण प्रसाद, ओमप्रकाश अग्रवाल, सच्चिदानंद महतो, वरूण कुमार, मधुकर विजय कुमार, प्रशांत गिरी, विक्रम, विजय कुमार मौजूद थे।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 24 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश