स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, एम.टी.पी. किट बरामद

घरौंडा। गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली एम.टी.पी. किट को अवैध तरीके से बेचने वाले 2 मेडिकल स्टोरों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बतादें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के इंचार्ज मनोज रंगा ने बताया कि एम.टी.पी. किट अनचाहे गर्भपात के लिए इस्तेमाल की जाती है, लेकिन इसके लिए प्रिस्क्रिप्शन होना जरूरी है। स्टोर्स संचालकों द्वारा इन किटों को दोगुने से 3 गुना दामों पर बेचा जाता है, वह भी बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के।

डॉक्टरों के मुताबिक एम.टी.पी. किट का एम.आर.पी. लगभग 400 रुपए होता है, लेकिन यह एम.आर.पी. से बहुत कम दाम पर मिलती है। बालाजी मेडिकल स्टोरों संचालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह इस किट को 600 रुपए में बेचता था। वहीं ओम तत्सत संचालक सोनू 730 रुपए में एम.टी.पी. बेच रहा था। दरअसल लाइसैंस न होने के कारण इस स्टोर की दवाइयों और उपकरण को जब्त कर लिया गया तथा स्टोर संचालक सोनू को काबू कर लिया गया। इसके बाद हैल्थ डिपार्टमैंट की टीम ने कैमला के बस अड्डे पर बालाजी मेडीकोज पर छापा मारा। डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल स्टोरों से एक एम.टी.पी. किट बरामद की।

इस स्टोर संचालक को भी टीम ने मौके पर ही काबू कर लिया और स्टोर को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दोनों स्टोर संचालकों से पूछताछ की जाएगी कि इनको एम.टी.पी. किट कौन सप्लाई करता था? जिला स्वास्थ्य विभाग के सी.एम.ओ. को कैमला गांव के मेडिकल स्टोर्स पर अवैध तरीके से एम.टी.पी. किट (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रैग्नैंसी किट) बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट हो गईं।

सी.एम.ओ. ने मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज रंगा और डी.सी.ओ. डॉ. रितु मेहला के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम के साथ डॉ. मनोज रंगा कैमला गांव पहुंचे। टीम ने दोनों स्टोर्स पर किट का रेट जानने के लिए बोगस ग्राहक की सहायता ली। बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के किट बेचे जाने का खुलासा होते ही टीम ने सर्वप्रथम कोहंड-कैमला रोड पर स्थित ओम तत्सत मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। स्टोर संचालक से पूछताछ की गई तो उसके पास लाइसैंस नहीं मिला। इसके अतिरिक्त इस मेडिकल स्टोरों से 25 तरह की दवाइयां और थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर जैसे उपकरण बरामद हुए हैं, जिनको यह नहीं बेच सकता था।

 

 

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी