हरियाणा की दवा दुकानों में पड़ा छापा

Haryana: लगातार बढ़ती गर्मी के बीच पूरे हरियाणा (Haryana) में स्वास्थ्य विभाग ने तमाम दवा दुकानों पर छापे की स्पेशल ड्राइव की। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार औषधि एवं प्रशासन विभाग के अधिकारियों के द्वारा ये मुहिम चलाई गई।

50 दवा दुकानों पर हुई छापेमारी (Haryana)

राज्य भर की करीबन 50 दवा की दुकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकानों में ठंडे तापमान में रखी जाने वाली दवाओं का भंडारण चेक किया गया। फरीदाबाद की 2, गुरुग्राम और सोनीपत की 1-1 दुकान पर रेफ्रिजरेटर बंद मिले। स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर इन दुकानों को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी कि दवा दुकानदार रात को दुकान बन्द करते समय मेन स्विच बन्द कर देते हैं, जिससे वहां पर ठन्डे तापमान में भण्डारण हेतु रखे रेफ्रीजरेटर भी बन्द हो जाते हैं और ऐसा करने से ठंडे तापमान में रखी जाने वाली दवाओं जैसे कि एंटी-रेबीज़ वैक्सीन, इन्सुलिन, टेटनस इत्यादि की  गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ता है।  इन दवाओं को यदि 72 घंटे से अधिक ठंडे तापमान में ना रखा जायें तो इनकी रोगरोधक क्षमता खत्म हो जाती है।

इन जिलों की दुकानों पर पड़े छापे 

फ़रीदाबाद में 12, झज्जर में 05, गुरुग्राम में 11, करनाल में 10, कुरुक्षेत्र में 10, सोनीपत में 01, पानीपत में 01 एवं अंबाला में 11 दुकानों पर चेकिंग की गई है। इनमें से फरीदाबाद में 02 दुकानों – भारत मेडिकल स्टोर एमसीएफ -184, मेन मार्किट, मुजेसर, फरीदाबाद एवं श्री बालाजी मेडिकल स्टोर, दुकान नंबर 752, मेन मार्किट, सेक्टर 24, फरीदाबाद में रेफ्रीजरेटर बन्द मिले, इन दोनों दुकानों को तुरंत ही सील कर दिया गया।

अनिल विज ने दवा दुकानदारों को दी चेतावनी 

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दवा दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि ठंडे तापमान वाली दवाओं का भंडारण उचित तरीके से रेफ्रीजरेटर में ही करें तथा थोक विक्रेता भी इस प्रकार की दवाओं का रिटेलर्स को वितरण नियमानुसार कोल्ड-चेन में ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ़ कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

 

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त