हरियाणा के इस सिविल हॉस्पिटल में AC का ब्लोअर फटा, न्यू बोर्न केयर यूनिट में लगी आग, चारों तरफ मची चीख-पुकार

रेवाड़ी। रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग एसी का कंप्रेसर फटने से लगी। आगजनी के समय नवजात शिशु वार्ड में 8 बच्चे व जच्चा बच्चा वार्ड में 20 महिलाएं भर्ती थी। आगजनी का पता लगते ही अस्पताल स्टाफ व आसपास मौजूद लोगों ने वार्ड में से बच्चों को बाहर निकाला। आग लगते ही वहां दाखिल नवजात बच्चों के परिजनों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 10 मिनट तक सभी नवजात बच्चे दमघोंटू धुएं के बीच रहे। इसके बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर निजी अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया। वहीं बाकी मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया। आग लगने से मशीनों को भी काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी में देर रात सिविल हॉस्पिटल में आग लग गई।  आग बच्चों के वार्ड में बनाए गए एनआईसीयू वार्ड में AC का ब्लोअर फटने से लगी। आग की सूचना मिलते ही फौरन हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह खाली कराया गया। हॉस्पिटल में मौजूद सभी परिजन अपने अपने- बच्चों को लेकर बाहर सड़कों की ओर दौड़ने लगे। आगजनी में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। सूचना मिलने पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं अस्पताल के कैंपस में ही रहने का दावा करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर देर से पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी शहर के सरकुलर रोड पर स्थित सिविल हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर जच्चा-बच्चा वार्ड बना हुआ है। इसके साथ ही नवजात बच्चों के लिए एनआईसीयू वार्ड बना हुआ है. देर रात इसी एनआईसीयू वार्ड में लगे एक AC का ब्लोअर फट गया. जिसकी वजह से वार्ड में आग लग गई. उसके बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।


प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हॉस्पिटल में आग लगने के बाद धुआं हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर पूरी तरह फैल चुका था। जिसकी वजह से अस्पताल में मौजूद लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल हो गई। इस बीच अस्पताल में भर्ती तीमारदारों को बचाने के लिए लोग चीखते हुए भी नजर आए। जिस वक्त आग लगी उस समय सामान्य वार्ड में कई जच्चा-बच्चा भर्ती थे जिन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से शहर के अन्य हॉस्पिटलों में पहुंचाया गया। हालांकि आगजनी में कोई जनहानी नहीं हुई है।

आगजनी की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार माही व अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु को निजी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था। डा. सुशील कुमार माही ने बताया कि सभी गर्भवती महिलाएं वह नवजात शिशु पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हलांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन