हरियाणा में नियमों का उल्लंघन करने पर दवा विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, FDA ने किए 22 के लाइसेंस सस्पेंड

चण्डीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने विभिन्न उल्लंघनाओं के तहत 22 दवा बिक्री लाइसेंस विभिन्न अवधियों के लिए निलंबित किए हैं जिनमें 19 खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस तथा तीन थोक बिक्री दवा लाइसेंस शामिल हैं। विज ने बताया कि इन बिक्री दवा लाइसेंस को आरपी का अनुपस्थित होना, अनुसूची एच रजिस्टर का न होना या रखरखाव नहीं पाया जाना, दवाएं फर्श पर रखा जाना या भंडारित पाई जानी, समाप्त हो चुकी दवाओं को ‘नॉट फॉर सेल’ के साथ ठीक से लेबल नहीं किया जाना, प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता आरपी के हस्ताक्षर के स्थान पर मुद्रित पाए जाना इत्यादि उल्लघनाओं के अंतर्गत निलंबित किया गया है।

थोक बिक्री दवा लाइसेंस के तहत अंबाला जोन के मैसर्ज शेडवेल फार्मा प्रा. लि., आफिसर कालोनी, काला अम्ब, नारायणगढ के थोक दवा बिक्री लाइसेंस को 5 दिनों के लिए निलंबित किया है। करनाल जोन के मैसर्ज मित्तल फार्मा, करनाल रोड, अंसध के थोक दवा बिक्री लाईसेंस को 3 दिनों के लिए जबकि मैसर्ज मैन मार्क फार्मा, नई सब्जी मण्डी, करनाल के थोक दवा बिक्री लाइसेंस 5 दिन के लिए निलंबित किया है। हिसार जोन के अंतर्गत मैसर्ज ताक मैडीकोज, मण्डी आदमपुर के खुदरा बिक्री दवा लाईसेंस को 10 दिनों और मैसर्ज किरमारा मैडीकल स्टोर, अग्रोहा के लाईसेंस को 3 दिनों के लिए निलंबित किया है।

अंबाला जोन के तहत मैसर्ज गुरू आसीज मैडीकल हाल, नाहन हाउस, अंबाला शहर के खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज आशु मैडीकोज, खम्बा चौक, अंबाला शहर के लाईसेंस को 7 दिनों, मैसर्ज जीएस मैडीकोज, कैथ माजरी, अंबाला सिटी के लाइसेंस को 7 दिनों के लिए निलंबित किया है। करनाल जोन के अंतर्गत मैसर्ज जेवी मैडीकल स्टोर, घरौंडा के खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस को 7 दिनों, मैसर्ज मित्तल फार्मा, करनाल रोड, असंध के लाइसेंस को 3 दिनों, मैसर्ज वधवा मैडीकल स्टोर, प्रेम नगर, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज मैन मार्क फार्मा, न्यू सब्जी मण्डी, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज शिवम मैडीकल हाल, कुंजपुरा रोड, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज मान मैडीकोज, हकीकत नगर, करनाल के लाइसेंस को 3 दिनों, मैसर्ज बालाजी मैडीकल स्टोर, गांव सलवान, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज एस.एन. मैडीकोज, असंध के लाइसेंस को 5 दिनों तथा मैसर्ज गावी मैडीकोज, बसंत विहार, करनाल के लाइसेंसको 5 दिनों के लिए निलंबित किया है।

जींद में मैसर्ज नेशनल मैडीकल हाल, ओल्ड अनाज मण्डी गेट, जींद के खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज राम मैडीकल स्टोर, मंगल काम्पलैक्स, जींद के लाइसेंस को 10 दिनों तथा मैसर्ज गर्वित मैडीकोज, बाईपास, जींद के लाइसेंस को 3 दिनों के लिए, गुरूग्राम जोन के तहत मैसर्ज श्रीकृष्णा मैडीकोज, वजीराबाद, गुरूग्राम के खुदरा बिक्री दवा लाईसेंस को 7 दिनों तथा मेवात के मैसर्ज भारत मैडीकल स्टोर, गांव सोंख, नूंह के लाईसेंस को 10 दिनों के लिए निलंबित किया है।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 8 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन