हरियाणा में 56 फीसद से अधिक कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना महामारी को लगातार मात मिल रही है और कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार ठीक हो रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा देश में सबसे अधिक 56.7 फीसदी है। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमित 16.38 फीसदी मरीज ही ठीक हो पा रहे हैैं। प्रदेश में कोरोना के जितने भी पॉजिटिव केस बचे हैैं, उनमें रेड जोन खासकर कंटेनमेंट एरिया में शामिल नूंह, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम जिलों के ही हैैं। 13 इटेलियन पर्यटकों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 252 थी, जो अब घटकर 108 रह गई है। मरीजों के ठीक होने का यह प्रतिशत 56.7 फीसदी है, जो आज तक किसी भी प्रदेश में रिकार्ड नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार ने हालांकि दो लोगों के मरने की पुष्टि की है। दावा किया जा रहा है कि कुछ प्रदेशों में हरियाणा मूल के लोग इलाज कराते हुए दिवंगत हो गए हैैं, लेकिन सरकार का दावा सिर्फ दो लोगों के दम तोडऩे का है। इस आधार पर प्रदेश में कोरोना मरीजों के मरने का आंकड़ा 0.79 फीसदी है, जो देश मेे कोराना से दम तोडऩे वाले मरीजों के प्रतिशत 3.15 के मुकाबले काफी कम है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस सफलता को कोरोना के विरुद्ध सामूहिक प्रयासों की जीत बताया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों नारा दिया था कि हरियाणा से कोरोना को हराना है और भारत से भगाना है। इस नारे के समर्थन को आधार बनाकर अनिल विज ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें बताया गया है कि देश के बाकी प्रदेशों की तुलना में हरियाणा बेहतर स्थिति में है। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना से होने वाली मौतों का प्रतिशत 3.15 है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के ट्वीट के मुताबिक कोरोना के टेस्ट करने की संख्या के मामले में भी हरियाणा बाकी प्रदेशों से आगे है। एक लाख की आबादी पर प्रदेश में 548 टेस्ट किए जा रहे हैैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 304 टेस्ट का है। हरियाणा के एनसीआर में पडऩे वाले चार जिले नूहं, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम रेड जोन में शामिल हैैं। इन चार जिलों में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव 76 केस हैैं। यानी प्रदेश में 108 एक्टिव केस में 76 अकेले इन चारों जिलों के हैैं, जो कोरोना की चेन तोडऩे में बाधक बने हुए हैैं। वैसे इन चारों जिलों में भी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नूंह में सबसे अधिक 34, फरीदाबाद में 20, पलवल व गुरुग्राम में 11-11 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैैं। हरियाणा के सात जिले ऐसे हैैं, जो कोरोना मुक्त हो गए हैैं। हालांकि सोमवार तक इनकी संख्या नौ थी, लेकिन किसी न किसी जिले में एक दो केस मिल जाने से यह ग्राफ ऊपर नीचे होता रहता है। यमुनानगर, चरखी दादरी, फतेहाबाद, जींद, करनाल, रोहतक और सिरसा जिलों में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है। हरियाणा के तीन जिलों में कोरोना पॉजिटिव के एक-एक केस सामने आए हैैं। इनमें हिसार, पानीपत और भिवानी जिले शामिल हैैं, जबकि कैथल व कुरुक्षेत्र जिलों में कोरोना पॉजिटिव दो-दो केस रह गए हैैं। सोनीपत में पांच और अंबाला में चार केस पाजिटिव हैैं।
अनिल विज का कहना है कि हरियाणा में देश के बाकी प्रदेशों के मुकाबले कोरोना संक्रमित मरीज अच्छी तादाद में ठीक हो रहे हैैं। उन्हें हमारे चिकित्सक बेहतरीन इलाज दे रहे हैैं। इलाज में क्या इस्तेमाल किया जा रहा, यह तो चिकित्सा क्षेत्र का काम है, लेकिन प्रत्येक अस्पताल में अच्छी देखभाल हो रही है। ठीक होने वालों में तब्लीगी जमाती भी हैैं। हम बिना किसी भेदभाव के सभी के इलाज कर रहे हैैं। हालांकि एनसीआर के कुछ जिलों में केस बढ़े हैैं, लेकिन वहां भी स्थिति कंट्रोल कर ली जाएगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन