हर्बल दवा नीरी-केएफटी गुर्दे को ठीक करने में कर सकती है मदद : शोध

नई दिल्ली। शोधकर्ताओं की एक टीम ने दावा किया है आयुर्वेदिक पॉली-हर्बल फॉर्मूले नीरी-केएफटी दवा में न केवल दीर्घकालिक गुर्दा रोग की प्रगति को धीमा करने बल्कि इस महत्वपूर्ण अंग के कार्यात्मक मापदंडों में सामान्य स्थिति बहाल करने की भी क्षमता है। ‘सऊदी जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज’ के नवीनतम संस्करण में प्रकाशित एक समीक्षा में उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि ‘नीरी-केएफटी के फाइटो फार्माकोलॉजिकल मूल्यांकन से पता चलता है कि यह एंटीऑक्सिडेंट, नेफ्रोप्रोटेक्टिव और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभावों को बढ़ाकर गुर्दे की शिथिलता या दीर्घकालिक गुर्दा रोग (सीकेडी) रोगी में ऑक्सीडेटिव और तनाव से उत्पन्न होने वाले एपोप्टोसिस के खिलाफ पर्याप्त क्षमता प्रदर्शित करता है।’

नीरी-केएफटी, औषधीय पौधों से निकाली गयी एक हर्बल दवा है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम करने के लिए जाने जाने वाले ऑक्सीडेटिव के साथ-साथ सूजन के कारण होने वाले खिंचाव को ठीक करने का काम करती है। शोध लेखकों ने 2000 और 2020 के बीच प्रकाशित साइंस डायरेक्ट, गूगल स्कॉलर, एल्सेवियर, पबमेड, स्प्रिंगर, एसीएस प्रकाशन जैसे पांच से अधिक इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस में से किडनी की बीमारियों के लिए फॉर्मूलेशन से डेटा लेने के बाद यह बात कही है। एमिल फार्मा के प्रबंध निदेशक केके शर्मा ने इसके लिए ‘हरिद्रा, वरुण, शिरीष, गोखरू, पुनर्नवा और अनंतमूल जैसी 20 से अधिक विभिन्न शक्तिशाली जड़ी-बूटियों को श्रेय दिया जो अपने नेफ्रोकरेक्टिव, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण और गुर्दे की कोशिकाओं के पुनर्योजी पुनर्जनन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि कड़े परीक्षणों के बाद किडनी के रोगियों को राहत देने के लिए इस फॉर्मूलेशन को विकसित किया गया है।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 13 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त