हर साल डेढ़ लाख बच्च हो रहे मौत का शिकार

भोपाल

मध्यप्रदेश में हर साल करीब डेढ लाख बच्चों की जानलेवा बीमारियों से मौत हो जाती है। देशभर में यह आंकड़ा साढ़े 13 लाख बच्चों का है। एक वार्षिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट से हुए इस खुलासे ने चिंता पैदा कर दी है। पोलियो, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, खसरा, टीबी और इन्फ्लूएंजा-बी जैसी जानलेवा सात बीमारियों से पीडि़त देशभर में 89 लाख बच्चों को टीके मिलते ही नहीं हैं जिसके चलते पीडि़त बच्चे मौत के मुंह में समा जाते हैं। इन बीमरियों से निपटने के लिए सरकार ने मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण भी शुरू किया है।
वार्षिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2012-13 के अनुसार, मध्यप्रदेश में 66.4 फीसदी बच्चों का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है इनमें टीकमगढ़ जिला 31.5 फीसदी के साथ सबसे पीछे हैं। मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण 7 अक्टूबर 2015 से प्रदेश के 25 जिलों को चिन्हित किया जा रहा है। दरसअल, पांच साल तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण एक किफायती और सुरक्षित तरीका है। इसके लिए भारत सरकार ने साल 2014 में मिशन इंद्रधनुष के नाम से टीकाकरण के एक विशेष अभियान की शुरूआत की थी।
मिशन इंद्रधनुष के पहले चरण में देश के 201 जिलों को टारगेट बनाया गया था। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में मिशन इंद्रधनुष की शुरूआत विदिशा जिले में साल 2015 में हुई थी। इस दौरान प्रदेश के 15 जिलों को चिन्हित किया गया था। बताया गया कि इस जिलों में यह अभियान राज्य सरकार, डब्ल्यू.एच.ओ., यूनीसेफ, रोटरी, सामाजिक संस्थाएं और अन्य एजेंसियां मिलकर चलाएंगी। इनके सहयोग से पांच साल से कम उम्र के ऐसे बच्चों की मृत्यु दर कम करने में मदद मिलेगी, जिन्हें टीकाकरण के जरिए जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकेगा।
  • Related Posts

    दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

    मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

    दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

    सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

    • By Desk
    • October 27, 2026
    • 8 views
    दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

    दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

    • By Desk
    • October 27, 2026
    • 8 views
    दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

    ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

    • By Desk
    • October 27, 2026
    • 8 views
    ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

    अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

    • By Desk
    • October 27, 2026
    • 7 views
    अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

    फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

    • By Desk
    • October 27, 2026
    • 7 views
    फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

    डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

    • By Desk
    • October 26, 2026
    • 12 views
    डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक