हर 10 दिन में निजी लैब की होगी जांच, अफसरों और टेक्निकल एक्सपर्टस की विशेष कमेटी का किया गया गठन

हरियाणा। हरियाणा में आईसीएमआर द्वारा कोरोना संक्रमण के टेस्ट की मंजूरी प्राप्त निजी लैब पर स्वास्थ्य महकमे की निगरानी रहेगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर महकमे ने विशेष कमेटी का गठन किया है। जो हर 10 दिन में इन लैब की जांच करेगी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकारी के साथ-साथ कुछ निजी लैब को भी कोविड-19 टेस्टिंग की अनुमति दी गई है। विगत दिवस इन निजी टेस्टिंग लैब में कुछ मामले पॉजिटिव पाए गए थे। मगर जब उनकी दोबारा से जांच करवाई गई तो वे मामले निगेटिव आ गए। इस दौरान इन निजी लैब द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली टेस्टिंग किट पर भी सवाल खड़े हुए। इसी को देखते हुए महकमे ने विभाग के अफसरों और टेक्निकल एक्सपर्टस की विशेष कमेटी गठित की है।

कमेटी में सीनियर मोस्ट माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ एसएस दहिया, स्वास्थ्य महकमे के अधीनस्थ आईडीएसपी की ओर से एक क्लास वन ऑफिसर, डॉक्टर सरिता यादव, डॉक्टर पीएस गिल, क्वालिटी मैनेजर डॉ अनिरुद्ध वर्मा समेत दो टेक्निकल एक्सपर्ट ऑफिसर्स और सदस्य लिए गए हैं। यह कमेटी हर 10 दिन में इन प्राइवेट लैब का दौरा करेंगी और मौके पर दस्तावेजों सैंपल प्रोसेसिंग, क्वालिटी ऑफ मीडियम, क्वालिटी ऑफ टेस्टिंग इत्यादि पहलुओं की जांच करेगी। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट आईडीएसपी के डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज को देगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि डोर टू डोर सर्वे करते समय इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी वाले लोगों के नमूने प्राथमिकता के आधार पर लिए जाएं। उनके अनुसार हर रोज सैंपलिंग की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 11 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 11 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 8 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 8 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 8 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 12 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट