हाईकोर्ट से थोक दवा व्यवसायी अग्रवाल बंधुओं को मिली राहत

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय ने 4 फरवरी को जुगसलाई थाना केस संख्या 42/2020, जीआर नंबर 718/ 2020 में एसडीजेएम कोर्ट जमशेदपुर द्वारा आईपीसी की धारा 420 और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत एक जून 2020 को जुगसलाई के दो थोक दवा व्यवसायी भाइयों अशोक अग्रवाल और सुनील अग्रवाल के खिलाफ लिए गए संज्ञान आदेश को निरस्त कर दिया। इस मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस से न्यायाधीश आनन्द सेन की बेंच ने की।

दरअसल अशोक अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का, कुंजबिहारी और एम जया ग्लेंड ने 200 एमएल के सेनिटाइज़र को 100 रुपये से अधिक में बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर 3 अप्रैल 2020 को जेल भेज दिया था। इससे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी ने उनके गोदाम में छापेमारी की थी। जस्टिस सेन ने कहा कि एसडीजेएम जमशेदपुर का आदेश यह नहीं बताता कि उनके पास आईपीसी की धारा 420 और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-7 मामले में संज्ञान लेने के क्या आधार थे।

आदेश में आगे कहा गया है कि एसडीजेएम, जमशेदपुर की व्यवहार न्यायालय का उक्त आदेश यह भी नहीं बताता कि आवेदनकर्ताओं ने ऐसा क्या किया था जिसके आधार पर उन्हें अदालत ने सम्मन भेजा। जस्टिस सेन ने उक्त मामले को एसडीजेएम, जमशेदपुर की व्यवहार न्यायालय के पास नया आदेश पारित करने के लिए वापस भेज दिया। वादी अग्रवाल बंधुओं की ओर से कलकत्ता उच्च न्यायालय के अखिलेश श्रीवास्तव और रांची उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रोहित सिन्हा ने पक्ष रखा।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक