औषधि विभाग की टीम ने 100 से अधिक अवैध गोदाम किए चिन्हित, करोड़ों की नकली दवाएं जब्त

आगरा। अवैध गोदामों से नकली दवाओं की सप्लाई की जा रही है। दवा का अवैध धंधा करने वाले कारोबारियों ने कामर्शियल कांप्लेक्स से लेकर कालोनियों तक में गोदाम बना रखे हैं। औषधि विभाग की टीम ने 100 से अधिक अवैध गोदाम चिन्हित किए हैं। वहीं, राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर का वाणिज्य कर विभाग से ब्योरा मांगा है। तो वहीं औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि अवैध गोदामों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसके बाद छापा मारा जाएगा। वहीं, राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर का पिछले डेढ़ साल का वाणिज्य कर विभाग से ब्योरा मांगा गया है, जिससे राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा बिक्री की गई दवाओं की जानकारी मिल सके। नकली दवाओं की आगरा बड़ी मंडी बन चुका है। यहां इलाज कराना खतरे से खाली नहीं हैं। गौरतलब है कि शहर और देहात में कालोनियों और कामर्शियल कांप्लेक्स में 100 से अधिक अवैध गोदाम संचालित हैं। इन गोदामों से करोड़ों की नकली, नशीली और अवैध दवाओं की सप्लाई की जा रही है।

दरअसल औषधि विभाग की टीम ने आठ फरवरी को राजौरा डिस्ट्रीब्यूटर, सत्यम प्लाजा, सिकंदरा पर छापा मारा था। यहां अवैध गोदाम से नकली दवाएं जब्त की थीं। सुबूत मिटाने के लिए 12 फरवरी की रात को सत्यम प्लाजा के बाहर प्लाट में दवाएं जला दी गईं। औषधि विभाग की टीम को आशंका है कि ये दवाएं भी सत्यम प्लाजा में संचालित अवैध गोदाम में रखी हुई थीं। इससे पहले औषधि विभाग की टीम ने कमला नगर में जयपुरिया गैंग के अवैध गोदाम से नशीली दवाएं जब्त की थीं। बल्केश्वर में अवैध गोदाम पकड़ा था, एसएस कालेज आफ एजूकेशन में छापा मारकर डायलिसिस में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का जखीरा जब्त किया था।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 13 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए