हार्ट अटैक में भी कारगर है डायबिटीज की दवा

नई दिल्ली। हार्ट अटैक में डायबिटीज की दवा को काफी कारगर पाया गया है। यह दावा भारतीय मूल के वैज्ञानिक के नेतृत्व में एक शोध दल ने किया है। बताया गया है कि अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) द्वारा टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए मंजूर की गई एक दवा हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम कर सकती है। इस अंतरराष्ट्रीय शोध में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए। सोटाग्लिफ्लोजऩि नामक यह दवा हृदय संबंधी जोखिम को भी घटा सकती है। इस दवा को किडनी रोग के इलाज के लिए भी मंजूरी मिली है।

गौरतलब है कि सोटाग्लिफ्लोजिऩ एक खास दवा है जो एसजीएलटी अवरोधक के रूप में काम करती है। यह शरीर में मौजूद दो प्रोटीन, एसजीएलटी1 और एसजीएलटी2 की क्रिया को रोकती है। अन्य एसजीएलटी2 अवरोधक दवाएं एसजीएलटी1 पर उतना प्रभाव नहीं डालतीं।

माउंट सिनाई फस्टर हार्ट हॉस्पिटल के निदेशक और अमेरिका की इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन में कार्डियोवस्कुलर मेडिसिन के प्रोफेसर दीपक एल. भट्ट ने बताया कि ये परिणाम क्रिया के नए तंत्र को प्रदर्शित करते हैं। सोटाग्लिफ्लोजऩि का इस्तेमाल करके, गुर्दे, आंत, दिल और दिमाग में मौजूद एसजीएलटी1 रिसेप्टर्स और केवल गुर्दे में मौजूद एसजीएलटी2 रिसेप्टर्स दोनों को एक साथ रोकने से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 16 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार