हिंदुस्तान लीवर के नाम पर नकली ब्यूटी प्रोडक्ट की बिक्री, बाबूगंज बाजार में जांच

एटा (गुजरात)। हिंदुस्तान लीवर के नाम पर नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बाजार में धड़ल्ले से बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। बाबूगंज बाजार में महिलाओं के नकली सौंदर्य प्रसाधन देश की नामी कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे थे। ऐसे सात मामले पकड़ में आए हैं।

सात दुकानों से नकली ब्यूटी प्रोडक्ट जब्त

बता दें कि एटा शहर के सबसे व्यस्त बाजार बाबूगंज में महिलाओं के नकली सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री की जा रही थी। दिल्ली से आए हिंदुस्तान लीवर कंपनी के अधिकारी ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छापामारी की। जांच के दौरान सात दुकानों से नकली ब्यूटी प्रोडक्ट जब्त किए गए। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली नगर में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

हिंदुस्तान लीवर ने की छापामारी

यह रिपोर्ट हिंदुस्तान लीवर कंसल्टेंट इंडिया प्रालि. कालका जी एक्सटेंशन नई दिल्ली के मैनेजर अंसार खान ने दर्ज करवाई है। मैनेजर खान ने बताया कि हिंदुस्तान लीवर के नकली महिला सौंदर्य प्रसाधन बिक्री होने की शिकायत मिली थी।

इन दुकानों पर मिले नकली प्रोडक्ट

अंसार खान ने बताया कि शिकायत के आधार पर कंपनी में सहयोगी दीपक शर्मा, धर्मेंद्र कुमार सिंह और स्थानीय पुलिस बल को साथ लेकर बाबूगंज बाजार में जांच अभियान चलाया गया। बाबूगंज बाजार में जांच के दौरान नूर जनरल स्टोर के दुकानदार मुजीब, हसीब, राज कलेक्शन दुकान के स्वामी राज खान, शालू कलेक्शन दुकान के मालिक शानू, मुन्ना लेडीज कॉर्नर दुकान के संचालक रिहान, अनस जनरल स्टोर के दुकानदार चमन, राधे-राधे जरनल स्टोर के दुकान स्वामी पारस के यहां नकली उत्पाद पाए गए। सभी नकली सामान कब्जे में लेकर पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया गया है।

सात दुकानदारों के खिलाफ केस

हिंदुस्तान लीवर

जांच के दौरान पता चला कि इन दुकानों पर हिंदुस्तान लीवर के क्रीम, पाउडर, लिपिस्टिक आदि सामान नकली बेचे जा रहे थे। बाबूगंज के दुकानदार मुजीब निवासी मारहरा गेट सहित सात दुकानों पर नकली प्रोडक्ट मिले हैं। इनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया गया है।

मामले की जांच जारी

कोतवाली नगर प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि महिलाओं के नकली ब्यूटी प्रोडक्ट दुकानों पर बेचे जाने की शिकायतें मिली थी। शिकायत के आधार पर कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएंगे।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 7 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 12 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची