हिसार के डेंटल अस्पतालों पर एफडीए का छापा, बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर्स खोल बेच रहे थे दवाइयां

हिसार। हिसार शहर के 2 डेंटल अस्पतालों सहित एक ब्लड बैंक का एफडीए की टीमों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां नियमों के विरुद्ध दवा का वितरण व ब्लड सैंपल लेना पाया गया। टीमों ने डेंटल अस्पतालों की दवाइयां और ब्लड बैंक का रिकॉर्ड जब्त कर संचालकों को नोटिस जारी किया है। अचानक एफडीए की कार्रवाई से शहर के निजी अस्पतालों और ब्लड बैंक संचालकों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि एफडीए के आयुक्त वजीर सिंह गोयत और स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा के निर्देश पर असि. स्टेट ड्रग कंट्रोलर रिपन महता के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से ड्रग कंट्रोल ऑफिसर्स को बुलाकर टीमों का गठन कर उक्त कार्रवाई की गई है।

एफडीए के असि. स्टेट ड्रग कंट्रोलर रिपन मेहता के साथ हिसार एफडीए से सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रमन श्योराण, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर दिनेश राणा, पानीपत से ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप हुड्डा और भिवानी से सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर हेमंत ग्रोवर की टीम ने कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार आगे भी कार्रवाई होगी। नियमों के विरुद्ध दवा बेचने और ब्लड बैंक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। समय-समय पर हरियाणा के अलावा केंद्र से भी टीम औचक निरीक्षण करने आएगी। एक ब्लड बैंक संचालक अपनी और शाखाएं चलाने के लिए इंचार्ज रखेेगा लेकिन खुद अलग-अलग शाखा पर जाकर संचालन नहीं कर सकता है। ऐसा करना भी गलत है।

एफडीए को शिकायतें मिल रहीं थी कि सेक्टर 14 स्थित कोठी में बंसल दांतों का अस्पताल और ऋषि नगर में श्री रामा डेंटल केयर अस्पताल संचालित है। इन दोनों अस्पतालों के संचालकों ने मरीजों को दवा देने के लिए बिना लाइसेंस नियमों के विरुद्ध अलग ओपन काउंटर या मेडिकल स्टोर खोल रखा है। यहीं से दवा मरीजों को बेची जाती है। डॉक्टर खुद से दवाइयां दे सकता है लेकिन बिना लाइसेंस के उक्त ओपन काउंटर से दवाइयां बेचना गलत है। यहां से दवाइयों को जब्त किया है।

तोशाम रोड स्थित श्रीराम ब्लड बैंक में एफडीए की टीम ने बोगस ग्राहक भेजा था। यहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में बिना स्वास्थ्य जांच किए टेक्निकल स्टाफ ने ब्लड ले लिया जोकि नियमों के विरुद्ध है। टीम की कार्रवाई शुरू होने के करीब आधा घंटा बाद संचालिका पहुंची थी।

  • Related Posts

    नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

    शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

    तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

    मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 5 views
    नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

    तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 5 views
    तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

    बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 5 views
    बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

    नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 6 views
    नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

    नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 5 views
    नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 19 views
    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज