हेट्रो की दवा को कोविड के इलाज के लिए मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी

नई दिल्ली। दवा कंपनी हेट्रो ने सोमवार को कहा कि उसे अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के वयस्क मरीजों के इलाज के लिए टोसिलिजुमाब के बायोसिमिलर संस्करण के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गयी है। हेट्रो ने एक बयान में कहा कि कंपनी ‘टोसिरा’ ब्रांड के नाम से दवा का विपणन करेगी।

इस मंजूरी के साथ चिकित्सक अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के उन वयस्क मरीजों के इलाज के लिए इस दवा का इस्तेमाल कर पाएंगे जिन्हें सिस्टेमैटिक कॉर्टिकोस्टेरॉइड दिया जा रहा है और ऑक्सीजन, नॉन-इनवेसिव या इनवेसिव मैकेनिकल वेंटिलेशन, या एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन की आवश्यकता है।

हेट्रो ग्रुप के चेयरमैन बी पी एस रेड्डी ने कहा, “टोसिलिजुमाब की वैश्विक कमी को देखते हुए भारत में आपूर्ति सुरक्षा के लिए यह मंजूरी बहुत महत्वपूर्ण है। हम समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।”बयान में कहा गया है कि हेट्रो की बायोलॉजिक्स शाखा हेट्रो बायोफार्मा, हैदराबाद के जडचेरला स्थित अपने खास बायोलॉजिक्स प्रतिष्ठान में दवा का उत्पादन करेगी। यह दवा सितंबर के अंत से उपलब्ध होगी।

डिसक्लेमर:यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे मेडिकेयर. इनकी टीम ने एडिट नहीं किया है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 30 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट