हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का सही वक्त 

मुंबई। वर्तमान में फार्मा तेजी से बढऩे वाला सेक्टर साबित हो रहा है। लोगों की बढ़ती आय, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ रही जागरूकता, इलाज की तकनीक में सुधार, स्वास्थ्य बीमा को लेकर बढ़ती जागरूकता ने देश में इस सेक्टर को तेजी से बढऩे वाले सेक्टर में शामिल कर दिया है। बेहतर रिटर्न के लिए इस सेक्टर में निवेश का यह उचित समय है। सरकार ने भी फार्मा विजन 2020 के जरिये भारत को वैश्विक स्तर पर निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। फार्मा सेक्टर यानी हेल्थकेयर, फार्मास्युटिकल्स और डाइग्नोस्टिक्स का रुझान इस समय अच्छा लग रहा है। जैसे-जैसे लोगों के रहन-सहन का स्तर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हेल्थकेयर का क्षेत्र भी अगले 20-30 सालों में अपने आप में एक बड़ी मांग पैदा करने वाला है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ साल अपार संभावनाओं से भरे हैं। ऐसे में फार्मा सेक्टर निवेश का एक सुनहरा मौका देता है।
इनका मूल्यांकन भी काफी आकर्षक है। आप जब भी पीएचडी फंड जैसी किसी थीम में खरीदारी करते हैं तो इसका तात्पर्य होता है कि आपने कई शेयरों में खरीदारी की है। एक साथ कई शेयरों में खरीदारी करने से निवेशक के एफडीए या इससे मिलती-जुलती कंपनी की दूसरी समस्याओं में जकडऩे की संभावनाएं काफी कम हो जाती हैं। विशेषाों का कहना है कि अगर आप अपनी पूंजी में वृद्धि चाहते हैं और किसी सेक्टर का चयन करना चाहते हैं तो आप मूल्यांकन के लिहाज से पीएचडी सेक्टर को चुन सकते हैं। यह सेगमेंट स्थिर व मैच्योर है और इसमें वृद्धि की अच्छी संभावनाएं हैं। पीएचडी सेक्टर पूरी तरह से विविधीकरण वाला है जिसमें फिटनेस, हेल्थकेयर, फूड्स, जिम्स, स्वास्थ्य बीमा, वेलनेस, अस्पताल आदि का समावेश है। डाइग्नोस्टिक्स का व्यवसाय एक गंभीर सेगमेंट है और इसमें स्वास्थ्य बीमा का भी समावेश है। लोग बेहतर स्वास्थ्य वाली सुविधाओं को पसंद करते हैं और ऐसे में अस्पतालों की बढ़ती संख्या निवेशकों के लिए एक अवसर प्रदान करती है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 20 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी