हैंड सैनिटाइजर के सेवन से 9 लोगों की मौत

प्रकाशम (आंध्र प्रदेश)। जिले में हैंड सैनिटाइजर का सेवन करने से तीन दिनों में नौ लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी नौ लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए। पुलिस अब जांच करने में जुटी है कि मृतकों ने कच्चे सैनिटाइजर का सेवन किया था या फिर उसे देसी शराब में मिलाकर पिया था। इसके लिए सैनिटाइजर के सैंपल लिए गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि कुरीचेडु कस्बे में स्थित दुर्गा मंदिर के बाहर एक भिखारी को पेट में तेज जलन की शिकायत हुई थी। उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पेट में दर्द होने के कारण दो अन्य लोगों की मौत भी हो गई और अगली सुबह छह लोगों ने दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया कि सभी ने हैंड सैनिटाइजर का सेवन किया था। हैंड सैनिटाइजर पीने से मरने वालों की पहचान अनुगोंडा श्रीनू (25), भोगेम तिरुपतैया (35), गुंटाका रामी रेड्डी (60), कदम रामानैया (28), राजा रेड्डी (65), रामानैया (65), बाबू (40), चाल्र्स (45) और ऑगस्टीन (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से तीन भिखारी और शेष स्थानीय झुग्गीवासी हैं। क्षेत्र में 20 लोगों के हैंड सैनिटाइजर पीने का पता लगा है। शेष का उपचार जारी है। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए कुरीचेडु कस्बे में 10 दिन पहले लॉकडाउन लागू किया गया था। इसमें शराब की दुकानें भी बंद कराई गई थी। इस दौरान इन लोगों को शराब नहीं मिली और उन्होंने लत के कारण हैंड सैनिटाइजर का सेवन कर लिया। इससे उनकी मौत हो गई।मृतकों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग सैनिटाइजर का सेवन करने के बाद बेहोश होकर गिर गए थे।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 18 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC