दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि दवाओं की एमआरपी और पीटीआर के बीच भारी अंतर को काबू करने में सरकार विफल रही है। एससी ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि ‘क्या आप इस लूट को सही ठहरा सकते हैं?’

पीठ ने कैंसर की दवाओं पर 1000 फीसदी तक मार्जिन लगाने के लिए निजी अस्पतालों व सरकार को फटकार लगाई। पीठ ने मौजूदा मूल्य निर्धारण व्यवस्था की कड़ी आलोचना की। अस्पतालों द्वारा वसूले जा रहे अत्यधिक मार्जिन को ‘लूट’ और ‘डकैती’ करार दिया। यह उन मरीजों को निशाना बनाता है, जिनके पास मोलभाव करने की ताकत नहीं होती।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जरनल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि सरकार मूल्य निर्धारण नीतियों में सुधार कर रही है। इस पर शीर्ष अदालत ने कहा ‘आपका यह सुधार बहुत ही बेतुका है। 11,000 रुपये की कीमत 1,30,000 रुपये तक पहुंच जाना कोई सुधार नहीं है। जब बात मरीजों और उनकी जान की हो, तो क्या हमें ऐसी पूंजीवादी सोच रखनी चाहिए?’

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं के मूल्य निर्धारण से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि ‘ऐसा लगाता है कि पूरा तंत्र दवा बनाने वाली फर्मा कंपनियों के पक्ष में खड़ा है। पीठ ने कहा कि ‘राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुकी है।

Related Posts

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

पटियाला (पंजाब)। दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर दवाएं जब्त की हैं। यह कार्रवाई ड्रग कंट्रोल विभाग ने की। नशे के खिलाफ अभियान के तहत टीम ने दो मेडिकल स्टोरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली