ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

नई दिल्ली। ताकतवर एंटीबायोटिक दवाएं भी बेअसर होने लगी हैं। संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया पर इनका प्रभाव कम देखा जाने लगा है। ऐसे में गंभीर मरीजों का इलाज बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे मरीजों के लिए सेफेपिम-जिडेबैक्टम दवाओं के मेल से उम्मीद जगी है।

भारत समेत कई देशों के अस्पतालों में एक अध्ययन हुआ है। इसमें नई दवा से इलाज पाने वाले 91.7 फीसदी मरीजों को ठीक पाया गया। हालांकि, यह शुरुआती नतीजा है। इसकी प्रभावशीलता की पुष्टि के लिए आगे भी अध्ययन जरूरी हैं। अध्ययन में कुल 72 वयस्क मरीजों को दवा दी गई।

इनमें 68 मरीजों में ऐसे बैक्टीरिया का संक्रमण था। जिन पर कार्बापेनेम समूह की ताकतवर एंटीबायोटिक दवाएं असर नहीं कर रही थीं। इनमें से 56 मरीजों में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया एमबीएल नाम का एंजाइम बना रहे थे। भारत भी इस अध्ययन में शामिल

अध्ययन में भारत के कई चिकित्सा केंद्रों के डॉक्टरों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मरीजों को सात से 21 दिन तक नस के रास्ते दवा दी गई। इसके बाद संक्रमण पर दवा के असर का आकलन किया गया।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

पालीगंज (बिहार)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। पटना के सिविल सर्जन के निर्देश पर यह कार्रवाई की । टीम ने चंद्रवंशी नगर स्थित न्यू शांति…

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

नई दिल्ली। कैंसर के इलाज वाली दवाएं सस्ती हो गई हैं। कई दवाओं की कीमतों में 93 फीसदी तक की कटौती की गई है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त