मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति मिली। तीन मेडिकल स्टोरों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। वहीं, केल्हारी क्षेत्र में अनियमितताएं मिली। इस पर तीन मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
मेडिकल स्टोरों का किया गया निरीक्षण
औषधि टीम ने केल्हारी क्षेत्र में पांच दवा दुकानों की जांच की। कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिलने पर तीन संचालकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पंजीकृत फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। संबंधित तीन मेडिकल स्टोरों के संचालन पर रोक लगा दी है। उन्हें आगामी आदेश तक बंद करा दिया।
इन तीन मेडिकल स्टोरों पर हुई कार्रवाई
विभागीय जानकारी के अनुसार इन स्टोरों पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति मिली।
1. बालाजी फार्मेसी- मनेंद्रगढ़,
2. मेट्रो सिस्टम्स- मनेंद्रगढ़,
3. स्मार्ट लैब फार्मेसी- चैनपुर, मनेंद्रगढ़
मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट की मौजूदगी जरूरी
औषधि प्रशासन के अनुसार नियमानुसार पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति जरूरी है। जिले में मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों पर कार्रवाई होगी।




