हॉस्पिटल से कमीशनखोरी में दोषी मिली 11 आशा वर्कर्स, हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल

आगरा। हॉस्पिटल से कमीशन लेने के मामले में 11 आशा वर्कर्स को दोषी पाया गया है। इनके खिलाफ संबंधति थानों में केस दर्ज कर लिया गया है।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग ने आगरा में ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित रॉयल हॉस्पिटल में कमीशन के लिए प्रसुताओं को भेजने वाली 11 आशाओं के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज करा दिया है। विभागीय जांच में आशाओं को दोषी पाया गया। वहीं, हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल कर इसे बंद करा दिया है।

रॉयल हॉस्पिटल में आशाओं को बांटे थे गिफ्ट

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 9 दिसंबर 2023 को ट्रांस यमुना कॉलोनी-फेज दो स्थित रॉयल हॉस्पिटल में आशाओं को गिफ्ट बांटे गए थे। आशा वर्कर्स कमीशन के लिए गर्भवती महिलाओं को संबंधित हॉस्पिटल में दाखिल कराती थीं। इसका वीडियो भी वायरल भी हुआ था।

इस मामले में 11 आशाएं चिह्नित हुई थीं। हॉस्पिटल और आशाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। साथ ही केंद्र प्रभारी और बाकी आशाओं को चेतावनी भी दी गई है कि कमीशनखोरी में किसी तरह की सहभागिता मिलने पर सेवाएं भी समाप्त की जाएंगी।

नवजात की मौत मामले की जांच जारी

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-एक स्थित एएस चिल्ड्रन हॉस्पिटल में मरीज भर्ती कराने पर सरकारी एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसी हॉस्पिटल के खिलाफ आंवलखेड़ा के किशनपाल ने अपने नवजात की मौत के बाद रुपयों के लिए 11 दिन तक आईसीयू में रखने का आरोप लगाया था।

अस्पताल में मरीज भर्ती करने पर रोक

परिजन ने हंगामा करने के साथ जाम भी लगाया था। इसकी जांच अभी पूरी नहीं हुई है। मामले की जांच में पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। फिलहाल अस्पताल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगी हुई है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 16 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट