होम्योपैथी दवा की एडवाइजरी जारी करने पर ट्रोल हुई सरकार

नई दिल्ली। पड़ोसी देश चीन में कोरोना वायरस से मौतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। भारत में इस वायरस को लेकर सतर्कता बरते जाने के बावजूद केरल में एक मामला पकड़ में आया है। इस वायरस के खतरे को भांपते हुए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय की एडवाइजरी में कोरोना वायरस से बचने के लिए होम्योपैथिक दवाओं के नाम बताए गए हैं। साथ ही यूनानी दवाओं की भी मदद लेने की सलाह दी गई। आयुष मंत्रालय की एडवाइजरी में आयुर्वेदिक दवाओं के साथ ही सलाह दी गई है कि खतरे को टालने के लिए होम्योपैथिक दवा आर्सेनिकम एल्बम 30 को खाली पेट तीन दिन तक लें। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि, कैसे घरेलू उपचार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में उपयोगी साबित हो सकते हैं। कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं की एडवाइजरी पर लोग भडक़ रहे हैं। ट्वीटर पर लोग तरह तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या होम्योपैथी और यूनानी के स्टूडेंट ने माइक्रोबायोलोजी पढ़ी है?

Related Posts

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

गुरुग्राम। नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी मिली है। इसके चलते 44 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। स्टोरों पर नशीली दवाए की खरीद व बिक्री का हिसाब…

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 16 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड