दर्द, खांसी और कैल्शियम सहित 10 दवाएं जांच में फेल

जयपुर। दर्द, खांसी और कैल्शियम सहित 10 दवाएं जांच में फेल मिली हैं। राजस्थान औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने 16 से 31 दिसंबर के बीच लिए सैंपल की जांच करवाई थी। इसमें कई दवाओं को अमानक घोषित किया गया है। रिपोर्ट में दर्द निवारक, खांसी‑जुकाम, पेट, कैल्शियम‑विटामिन और कॉटन बैंडेज अमानक पाए गए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारियों को इन दवाओं का स्टॉक तत्काल बाजार से वापस लेने को हैं। साथ ही संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

जांच में अधिकांश दवाएं लेबल क्लेम, विटामिन डी3 की मात्रा, मेंथोल, एंब्रोक्सेल के मानकों पर खरी नहीं उतरीं। कॉटन बैंडेज के मामलों में वजन, थ्रेड काउंट, फ्लोरेसेंस और विदेशी कणों जैसे मानकों का उल्लंघन पाया गया। औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने बताया कि संबंधित निर्माताओं की अन्य दवाओं की भी जांच की जाएगी।

अमानक दवाओं की सूची

1. एसिक्लोफेनाक, पैरासिटामोल एवं सेराटियोपेप्टिडेज़ टैबलेट्स (जेरवॉक-एसपी)
बैच नंबर : एसपीटी-01929
निर्माता : एम.एस सव्या फार्मास्युटिकल्स, पंतनगर (उत्तराखंड)

2. एसिक्लोफेनाक, पैरासिटामोल एवं सेराटियोपेप्टिडेज़ टैबलेट्स (ऐसिफोम-एसपी फोर्ट)
बैच नंबर : आरटी2506062
निर्माता : एम.एस श्री रामेश्वर इंडस्ट्री प्रा.लि., बद्दी

3. सुक्रोकेयर-ओ सस्पेंशन (सुक्रालफेट एवं ऑक्सेटाकेन)
पेट की जलन, अल्सर
बैच : जेएलडीडी 25सी14ए
निर्माता : एम-एस जैविक बायोटेक,जयपुर

4. एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड, टरब्यूटालिन सल्फेट, ग्वाइफेनेसिन एवं मेन्थॉल सिरप (जेनोक्सोल-एसएफ)
खांसी, बलगम, श्वसन रोग
बैच : बीएस250613
निर्माता : एम.एस बी. शारदा लाइफसाइंस, गुजरात

5. कैल्शियम एवं विटामिन-डी3 टैबलेट्स आईपी (जैल्सियम-500)
कैल्शियम व विटामिन डी की कमी
बैच : बीसीबी 01एएए
निर्माता : अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स, हरिद्वार

6. कॉटन बैंडेज (रुई की पट्टी)
घावों की ड्रेसिंग
बैच : 937
निर्माता : एम.एस सपना बुनकर हथकरघा सहकारी समिति, जयपुर

7. कॉटन बैंडेज (रुई की पट्टी)
घावों की ड्रेसिंग
बैच : 940
निर्माता : एम.एस सपना बुनकर हथकरघा सहकारी समिति, जयपुर

8. डाइक्लोफेनाक पोटैशियम एवं पैरासिटामोल टैबलेट्स (मस्केयर-पी)
दर्द, बुखार
बैच : पीसीजीटी-25013
निर्माता : एम.एस पेंटाकेम फार्मास्युटिकल्स, बद्दी

9. लॉराटाडीन, एम्ब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड, ग्वाइफेनेसिन एवं मेन्थॉल सिरप (डैसलिन-एनई)
एलर्जी, जुकाम, खांसी
बैच : आरईएन 22
निर्माता : एम.एस नाइस फार्मास्युटिकल्स, बोइसर

10. एसोमेप्राजोल कैप्सूल्स (सोरुट-आईटी)
एसिडिटी, पेट के रोग
बैच : पीजीसी25-087
निर्माता : एम.एस प्लॉन्स रेमेडीज

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक