हैदराबाद (तेलंगाना)। टास्क फोर्स की छापेमारी में 11 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार हुए हैं। ये गिरफ्तारियां जुबली हिल्स और सिकंदराबाद क्षेत्रों में विशेष अभियान के दौरान की गईं। टास्क फोर्स के डीसीपी वैभव गायकवाड़ रघुनाथ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी डिग्री प्रमाण पत्र का इस्तेमाल चिकित्सा का अभ्यास करते समय किया।

पुलिस ने फर्जी एमबीबीएस व होम्योपैथिक प्रमाण पत्र और अन्य सामग्री जब्त की। जब्त वस्तुओं में स्टेथोस्कोप, रक्तचाप मशीनें, 277 इंजेक्शन, 933 गोलियां, सिरिंज, आदि शामिल थे। आरोपियों ने कथित तौर पर मरीजों को इंजेक्शन और इंट्रावेनस सलाइन या ग्लूकोज दिया। कुछ आरोपियों ने खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताकर सर्जिकल टांके लगाने जैसी प्रक्रियाएं भी कीं।

कथित फर्जी डॉक्टर प्रतिदिन लगभग 50-100 मरीजों का इलाज कर रहे थे। वे प्रति परामर्श 50 रुपये से 200 रुपये तक शुल्क लेते थे। फर्जी डॉक्टरों में से छह को सिकंदराबाद जोन में अरेस्ट किया। वहीं, पांच को जुबली हिल्स जोन में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ 11 मामले दर्ज किए गए।

आरोपियों में डी रामा शेखर रेड्डी, रागम सुधाकर, मिरुडोड्डी भारती, कटिका महेश राव, पनुगंती बाला नरसिम्हा, मोहम्मद अब्दुल वली, अदन समदान शामिल हैं। अन्य आरोपियों की पहचान नीलगिरी प्रसाद, एम श्रीनिवास और पी सदानंद के रूप में हुई है।