कफ सीरप समेत 112 दवाओं के सैंपल जांच में मिले फेल

नई दिल्ली। कफ सीरप समेत 112 दवाओं के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने सितंबर माह का ड्रग अलर्ट जारी किया है। इनमें एक कफ सीरप नकली मिला है। दिल, कैंसर, मधुमेह, हाई बीपी, दमा, संक्रमण जैसी बीमारियों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय दवा प्रयोगशाला में 52 सैंपल फेल हुए। वहीं राज्य स्तर पर जांच में 60 दवाएं घटिया मिली हैं।

इन दवाओं को गुणवत्ता के एक या अधिक पैमानों पर विफल पाया गया। यह गुणवत्ता विफलता केवल उसी बैच तक सीमित है, जिसका परीक्षण किया गया। सैंपल फेल वाली सबसे ज्यादा 49 दवाएं हिमाचल में बनती हैं। गुजरात की 16, उत्तराखंड की 12, पंजाब की 11, मध्य प्रदेश में छह, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश की तीन-तीन हैं। इनके अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र की दो-दो सहित बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की एक-एक दवा का सैंपल फेल मिला है। दो कफ सीरप हरिद्वार और हिमाचल के सिरमौर में बने हैं।

एक कफ सीरप बेस्टो-कफ ड्राई कफ फार्मूला की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्य नियामकों के सहयोग से इन दवाओं को बाजार से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। हिमाचल के राज्य दवा नियंत्रक डा. मनीष कपूर के अनुसार कुछ दवाओं में बड़ी खामी है। इनके उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे। सभी दवाओं का स्टाक वापस मंगवाया जाएगा।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश