डॉक्टर की डिग्री 12वीं पास 100 युवाओं को थमाने का भंडाफोड़

जयपुर। डॉक्टर की डिग्री 12वीं पास 100 युवाओं को थमाने का भंडाफोड़ हुआ है। राजस्थान में अन्य राज्यों की मेडिकल काउंसिल के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार 12वीं पास करीब सौ युवकों को डॉक्टर बना दिया गया और उन्हें अस्पतालों में पदस्थ भी कर दिया गया।

यह है मामला

मेघालय, उत्तरप्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, महाराष्ट्र आदि राज्यों के इन युवाओं ने यहां बतौर चिकित्सक पंजीकरण कराया और वे मरीज भी देखने लगे। यह फर्जीवाड़ा सामने आने पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने राजस्थान मेडिकल काउंसिल (आरएमसी) के पंजीयक डा. राजेश शर्मा को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक को पंजीयक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उधर, चिकित्सा विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ की ओर से गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। कमेटी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवाओं ने एक भी दिन एमबीबीएस की पढ़ाई नहीं की है।

गौरतलब है युवाओं ने विभिन्न राज्यों की मेडिकल काउंसिल के फर्जी प्रमाण पत्र पेश कर आरएमसी में पंजीकरण कराया। पंजीकरण करते समय अधिकारियों ने न उनके प्रमाण पत्रों की जांच की और न ही एमबीबीएस की डिग्री देखी। पैसे लेकर आरएमसी के अधिकारियों ने फर्जीवाड़े से 12वीं पास युवाओं का बतौर चिकित्सक पंजीकरण किया।
बता दें कि आरएमसी राजस्थान में चिकित्सकों का पंजीकरण करने वाली सरकारी संस्था है। सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आरएमसी में पंजीकरण कराना आवश्यक होता है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक