1352 तरह की स्वास्थ्य जांच और सर्जरी की कीमतें तय 

नई दिल्ली। मोदी केयर स्कीम के तहत पांच लाख रुपए तक के हेल्थ इंश्योरेंस वाली 1352 तरह की जांच और सर्जरी की कीमतें तय कर दी गई हैं। इसमें 90 हजार रुपए में घुटना प्रत्यारोपण, 40 हजार में स्टेंट और एक लाख 10 हजार रुपए में बाईपास सर्जरी होगी। दिल्ली सरकार भी इस स्कीम में शामिल होने को तैयार हो गई है। नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन मिशन के सीईओ डॉक्टर इंदूभूषण ने बताया कि स्कीम के तहत प्रोसीजर, सर्जरी और जांच की कीमतें सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के चार्ज से भी कम हैं। इसकी लिस्ट जल्द ही मंत्रालय की वेबसाइट और एनएचपीएम के नए पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएंगी। प्रमुख ऑपरेशनों की दर इस प्रकार तय की गई हैं।
घुटना प्रत्यारोपण के लिए 90 हजार, स्टेंट के लिए 40 हजार, बाईपास सर्जरी 1.10 लाख, वॉल्व रिप्लेसमेंट 1.20 लाख, ऑर्थोस्कोपी सर्जरी 20 हजार, हिप रिप्लेसमेंट 90 हजार, सर्वाइकल सर्जरी 20 हजार, बच्चेदानी हटाना 50 हजार आदि। स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी अस्पतालों को 30 फीसदी तक इंसेटिव देने का निर्णय लिया है। एनएबीएच से मान्यता प्राप्त अस्पताल को तय कीमत से 10 फीसदी ज्यादा रकम दी जाएगी। पैसे में केंद्र व राज्य सरकार दोनों की हिस्सेदारी होगी। एनएबीएच के साथ-साथ टीचिंग अस्पताल होने पर 10 फीसदी और इंसेटिव मिलेगा। यह सभी सुविधाएं पिछड़े जिले के अस्पताल में होंगी तो 30 फीसदी तक इंसेटिव मिलेगा।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश