15 मिनट में चलेगा पता, कोरोना से पीड़ित हैं या नहीं, स्विस फार्मा कंपनी जल्द पेश करेगी COVID टेस्ट

जेनेवा: स्विट्जरलैंड की दवा कंपनी रॉश (Roche) ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह सितंबर महीने के अंत तक कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए एक टेस्ट पेश करेगी। इसके जरिए सिर्फ 15 मिनट में COVID-19 का पता लगाया जा सकेगा । कंपनी ने कहा कि ये टेस्ट SARS-CoV-2 वायरस की पहचान करता है, जिसके वजह से दुनिया भर में महामारी फैली है । कोरोना वायरस महामारी से अब तक दुनिया भर में 8.51 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है । वहीं, संक्रमण का कुल आंकड़ा 2.54 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है।

कंपनी ने कहा कि यह टेस्ट पहले उन देशों के लिए उपलब्ध होगा, जो कि यूरोपीय संघ में बेचे जाने उत्पादों के लिए सीई मार्क को मान्यता देते हैं। हालांकि, कंपनी जल्द ही अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (FDA) की भी मंजूरी लेगी। बता दें कि दुनियाभर में 100 से ज्यादा देश इस जानलेवा वायरस के प्रकोप का सामना कर रहा है. दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों का कुल आंकड़ा ढाई करोड़ से अधिक है. कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका, ब्राजील और भारत शीर्ष पर हैं. भारत में कोरोना वायस संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के करीब पहुंच गया है जबकि 69,000 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। स्विस फार्म कंपनी रॉश बायोटेक कंपनी एसडी बायोसेंसर इंक के साथ मिलकर इस उत्पाद को लॉन्च करेगी और उसका वितरण करेगी। दरअसल कंपनी ने कहा, “इस टेस्ट के लॉन्च के साथ ही हर महीने 4 करोड़ सार्स कोव-2 रेपिड टेस्ट की क्षमता उपलब्ध होगी. साल के अंत तक इस क्षमता को बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त