16950 नशीली दवाओं के साथ डीसा से सप्लायर गिरफ्तार

Deesa: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों (CBN) की टीम ने इन दिनों लगातार पश्चिमी राजस्थान के जिलों में छापेमारी कर रही है। CBN की टीम ने गुजरात के डीसा (Deesa) से नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी डीसा से बाड़मेर और सांचौर से नशीली दवाइयों की सप्लाई करता था। आरोपी के पास से 16950 ऐड्ड्नोक टैबलेट (प्रतिबंधित नशीली दवाइयां) जब्त की गई है। आरोपी को पहल बाड़मेर कोर्ट में पेश किया गया उसके बाद जेल भेज दिया गया। 

21 दिन पहले चार आरोपी हुए थे गिरफ्तार (Deesa)

21 दिन पहले ही CBN की टीम ने  8 लाख नशीली दवाईयां को जब्त कर बाड़मेर और सांचौर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।  सूचना के आधार पर ही टीम चारों ओर दबिश दे रही थी। चार अलग-अलग टीमों ने बाड़मेर और सांचौर के गोदामों और दुकानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में नशीली दवाईयां जब्त की। बाड़मेर और सांचौर में नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले चार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों की दुकान और गोदाम से 8 लाख रुपए से अधिक की नशीली दवाएं जब्त की गई। 

Johnson & Johnson 73 हजार करोड़ रुपए का मुआवजा देगी

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों (CBN) सुप्रीडेंट एसपी सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बीते दिनों बाड़मेर और सांचौर से 8 लाख से ज्यादा नशीली दवाइयां बरामद की थी। चार आरोपी गिरफ्तार किए थे। पूछताछ में कई संदिग्धों के नाम सामने आए थे। सूचना प्राप्त हुई थी कि गुजरात के डीसा में एक व्यक्ति नशीली दवाइयां सप्लाई करने जा रहा है। हमारी टीम ने डीसा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 16950 ऐड्ड्नोक टैबलेट जब्त की है।

नशे से दूर रहें युवा 

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों (CBN) सुप्रीडेंट एसपी सिंह ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में दिनोंदिन नशा करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। नशे से कभी किसी का भला नहीं हो पाया है। अच्छा भला घर नशे की लत के कारण उजड़ जाता है।

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस