17 फार्मा कंपनियों में दवा उत्पादन पर लगी रोक

दवा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए हिमाचल के 17 दवा उद्योगों पर राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दवा उत्पादन पर रोक लगा दी है। जिन दवा कंपनियों के उत्पादन पर रोक लगाई गई है उनमें से ज्यादातर कंपनियों में बहुराष्ट्रीय उत्पादन के लिए दवाइयां बनाई जाती है।

सात दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं पर शिकंजा 

साथ ही निर्धारित मानदंडों का पालन करने में विफल रही सात दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं पर भी प्राधिकरण ने शिकंजा कसते हुए परीक्षण बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।  राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने रिस्क बेस्ड निरीक्षण के दौरान बीबीएन, सिरमौर व कांगड़ा के दवा उद्योगों में कई अनियमितताएं पाई हैं। इनमें वे उद्योग भी शामिल हैं, जिनमें निर्मित दवाएं सीडीएससीओ की पड़ताल में बार-बार सबस्टैंडर्ड निकल रही है।

दवा निर्माण से जुड़ी अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक 

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण द्वारा चिन्हित दवा निर्माण इकाइयों का तीसरे चरण का रिस्क बेस्ड इंस्पेकशन किया गया है। तीसरे चरण में बीबीएन, सिरमौर, ऊना और कांगड़ा में 30 से ज्यादा दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया जा चुका है।  इनमें से 17 दवा उद्योगों में दवा निर्माण से जुड़ी कई अनियमितताएं पकड़ में आने के बाद राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने तत्काल प्रभाव से उत्पादन पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए है।

हिमाचल में पहली बार प्रदेश की 12 प्राइवेट ड्रग टेस्टिंग लैब का निरीक्षण भी किया है। इस निरीक्षण में सात ड्रग टेस्टिंग लैब को निर्धारित मानदंडों को पूरा करने में विफल रहने पर तत्काल प्रभाव से टेस्टिंग रोकने के आदेश दिए गए हैं। ये लैब बाजार में आने से पहले दवा के बैचों का परीक्षण करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ये भी पढ़ें- PMCH में निरीक्षण के दौरान एचओडी समेत 35 डॉक्टर मिले गायब

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 31 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट