नशीली दवा तस्करों के घर पर रेड, लाखों की नकदी समेत 2 गिरफ्तार

अररिया (बिहार)। नशीली दवा तस्करों के घर पर छापेमारी की गई है। मौके से चार लाख 47 हजार 730 रुपये की नकदी समेत 2 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। यह कार्रवाई अररिया आरएस पुलिस ने की है। गिरफ्तार तस्कर चन्द्रदेई, वार्ड संख्या छह का रहने वाला मो सद्दाम व खैरूगंज, वार्ड संख्या तीन का रहने वाला मो. महबूब आलम है।

यह है मामला

थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दवा तस्कर मो सद्दाम अपने साथी मो महबूब आलम के साथ नशीली दवा की बड़ी खेप को ठिकाने लगाने वाला है। इसके तहत पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी नशीली दवा बरामद नहीं हुई। उनके घर में रखे ट्रंक से चार लाख 47हजार 730 नगद बरामद किए हैं। मो सद्दाम से पूछताछ के दौरान बरामद नगदी के संबंध में उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

मो सद्दाम के खिलाफ पूर्व से भी मादक पदार्थों के अवैध तस्करी का आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ पर में अररिया आरएस थाने में दो मामला दर्ज है। फिलहाल गिरफ्तार किए नशे के तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़