20 कोरोना निगेटिव को बताया पॉजिटिव, प्राइवेट लैब का अनोखा कारनामा

नोएडा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इस महामारी से कमाई का धंधा भी जोर शोर से चल रहा है। नया मामला नोएडा से सामने आया है, जहां चंद पैसों के लिए प्राइवेट लैब मरीजों को कोरोना पॉजिटिव बता रही थी, जबकि असल में वो कोरोना संक्रमित थे ही नहीं। इसके पीछे कारण प्राइवेट लैब की लापरवाही है जो सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस को ना मानकर अपने हिसाब से सैंपल ले रहे थे। अब इन लैब के खिलाफ कार्रवाई करने की बात प्रशासन द्वारा कही गई है।

मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा में ऐसे 20 से ज्यादा लोग हैं जिन्हें हल्के बुखार, खांसी और ज़ुखाम की शिकायत थी। ये सभी इलाज के लिए अपने-अपने घरों के नजदीक प्राइवेट डॉक्टर्स के पास गए जिन्होंने सभी को कोरोना टेस्ट की सलाह दी। इन लोगों ने प्राइवेट लैब से टेस्ट कराया, कई के घर पर जाकर लैब द्वारा टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यहां इनकी जब फिर जांच हुई तो रिपोर्ट निगेटिव निकली। तब जाकर सारे मामले का खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि प्राइवेट लैब के कर्मचारी लोगों के घर जाकर गलत तरीके से सैंपल इकट्ठा कर रहे थे। उन्होंने सैंपल का टेम्परेचर मेंटेन नहीं किया, जिससे गलत रिपोर्ट आई। अब नोएडा प्रशासन को लाइफलाइन लैब, मॉडर्न लैब, स्टार इमेजिंग लैब, oncquest Lab, Accuris Lab की जानकारी मिल चुकी है, जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। इनमें से एक लैब के खिलाफ तो मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है।

  • Related Posts

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 2 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 3 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 2 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 3 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 6 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 15 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट