कूरियर केंद्रों से कफ सिरप की 26 हजार से अधिक बोतलें जब्त

कटक (ओडिशा)। कूरियर केंद्रों से कफ सिरप की 26 हजार से अधिक बोतलें जब्त करने का मामला प्रकाश में आया है। यह कार्रवाई विशेष कार्य बल एसटीएफ ने औषधि नियंत्रण विभाग के सहयोग से कटक और भुवनेश्वर के कूरियर केंद्रों पर की। 1 अगस्त को चलाए गए इस अभियान में भुवनेश्वर के भरतपुर से अंशुमान अभिजीत साहू उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया।

यह है मामला

एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कटक के बादामबाड़ी और भुवनेश्वर के मंचेश्वर में एक निजी फर्म पर छापा मारा। उन्होंने कटक से 13,158 बोतलें और भुवनेश्वर से 13,500 बोतलें बरामद कीं। इनमें से प्रत्येक में 100 मिलीलीटर कफ सिरप था। जब्त की गई खेप का कुल बाजार मूल्य 52.78 लाख रुपये बताया गया है।

आरोपी युवक साहू को खेप प्राप्त करने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया। जाँच से पता चला कि उसने कफ सिरप खरीदने हेतु कटक की एक दवा कंपनी के जाली दस्तावेज़ तैयार किए थे। पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। ज़ब्त किया कफ सिरप हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एक कंपनी द्वारा निर्मित किया गया था। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 33 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन