नकली दवा बिक्री की शिकायत पर तीन मेडिकल स्टोरों पर रेड

आगरा (उप्र)। नकली दवा की बिक्री की शिकायत पर तीन मेडिकल स्टोरों पर रेड की गई। यह कार्रवाई औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित दवा मार्केट में की। दवाओं के 12 सैंपल लिए हैं।

यह है मामला

औषधि विभाग ने गोगिया परिवार की फव्वारा स्थित तीन फर्म पर छापा मारा। यहां दवाओं की खरीद-फरोख्त के रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली है। जब्त की नकली दवाओं का मिलान भी किया। तीनों स्टोरों से दवाओं के 12 सैंपल लिए हैं। टीम ने मौके पर मिले रिकॉर्ड जब्त किए हैं। बीते महीनों में खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड तलब किए हैं।

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नकली दवाओं की शिकायत मिली थी। इस पर औषधि निरीक्षक दीपक कुमार, देशबंधु विमल और नवनीत यादव और कपिल शर्मा की टीमें बनाईं। टीम ने फव्वारा स्थित गोगिया मेडिकल एजेंसी, एनके इंटरप्राइजेज और राधे कृपा फार्मा पर रेड की। इनके संचालक एक ही परिवार से हैं।

दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल और भंडारण की भी जांच की। इसमें कुछ दवाओं के भंडारण और बिक्री के रिकॉर्ड में अंतर मिला है। मामला संदिग्ध लगने पर मौके से मिले रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। संचालकों से दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल और रिकॉर्ड तलब किए हैं।

गोगिया मेडिकल एजेंसी : संचालक पंकज गोगिया मिले। इनके यहां बीते महीनों की दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला। टीम ने एसिडिटी, मल्टीविटामिन और पेट रोग की दवाओं के चार सैंपल लिए।

एनके इंटरप्राइजेज : इसके संचालक कुलदीप गोगिया हैं। दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड मांगा। टीम ने कंप्यूटर पर भी खंगाले। खांसी-जुकाम, दर्द, सूजन और गैस की दवाओं के नमूने लिए हैं।

राधे कृपा फार्मा : ये नरेश गोगिया की फर्म है। ऑइंटमेंट का स्टॉक से मिलान नहीं होने पर बिक्री पर रोक लगाई है। त्वचा रोग की ऑइनमेंट, एंटीबायोटिक, एंटी एलर्जिक के चार नमूने लिए हैं।

मेडिसिन पॉइंट : औषधि विभाग ने बिना बिल के दवाएं बेचने की शिकायत पर जांच की थी। गड़बड़ी मिलने पर नमूने लेकर दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई थी। इसका संचालक कपिल गोगिया भी इसी परिवार से है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर