प्रतिबंधित ड्रग्स ट्रामाडोल के साथ तीन लोग गिरफ्तार

मुंबई। प्रतिबंधित ड्रग्स ट्रामाडोल की तस्करी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की आजाद मैदान यूनिट ने की। खुफिया जानकारी के आधार पर एएनसी की टीम ने अंधेरी के जेबी सर्कल इलाके में छापेमारी कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतीक उपाध्याय, योगेश सिंह और भावेश शाह के रूप में हुई।

छापेमारी के दौरान एएनसी ने आरोपियों के कब्जे से 1,11,440 ट्रेमेडोल टैबलेट्स बरामद की। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। ट्रेमेडोल एक प्रतिबंधित ओपिओइड दवा है। इसे आईएसआई से जुड़े तस्कर नशीली दवाओं के व्यापार में इस्तेमाल करते हैं। यह दवा दर्द निवारक के रूप में उपयोग की जाती है, लेकिन इसका दुरुपयोग नशे के लिए किया जाता है। इस कारण इसे कई देशों में नियंत्रित पदार्थों की सूची में शामिल किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कूरियर के जरिए ड्रग्स की सप्लाई करते थे। यह गिरोह संगठित तरीके से काम करता था और ट्रेमेडोल को विभिन्न राज्यों में तस्करी के लिए भेजा जाता था। आरोपियों में से एक भावेश शाह, पहले से ही एनसीबी और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस डीआरआई के रडार पर था। उसके खिलाफ ड्रग्स तस्करी से संबंधित कई मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस को संदेह है कि वह इस तस्करी रैकेट का प्रमुख संचालक हो सकता है। अन्य दो आरोपी, प्रतीक उपाध्याय और योगेश सिंह भी इस नेटवर्क से जुड़े थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से मंगवाई गई थी और इसका अंतिम गंतव्य क्या था। वहीं, अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक