मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाएं बरामद

ढिगावा मंडी (भिवानी) । मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। नशा बेचने की शिकायत पर जिला औषधि नियंत्रक की टीम ने ढिगावामंडी के एक मेडिकल स्टोर पर रेड की। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित इंजेक्शन व दवाएं बरामद की गईं। इन्हें युवा वर्ग नशे के रूप में प्रयोग कर रहे थे। टीम के साथ बिजली निगम के एसडीओ नारायण प्रकाश शर्मा बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे जबकि सुरक्षा के लिए लोहारू पुलिस बल भी तैनात रहा।

यह है मामला

गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत बनाई गई कमेटी ने शिकायत दी थी। इके बाद एसडीएम के आदेश पर कार्रवाई की गई। मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की खेप मिलने के बाद स्टोर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। सरपंच धर्मबीर नेहरा ने बताया कि नशा मुक्ति के लिए बनाई गई कमेटी मेडिकल स्टोर पर निगरानी रख रही थी। सोमवार को स्टोर से प्रतिबंधित दवा लेकर बाहर आए एक युवक को टीम ने पकड़ा। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना एसडीएम को दी गई। प्रशासन ने तुरंत टीम को मौके पर भेजा। मौके से नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं।

नशा मुक्ति कमेटी के प्रधान संदीप ने बताया कि मेडिकल स्टोर से लंबे समय से युवाओं को नशीली दवाएं बेची जा रही थीं। नाबालिग तक भी नशीले इंजेक्शन लेने लगे थे। प्रशासन से सहयोग का भरोसा मिलने पर कमेटी ने एक बोगस ग्राहक को दवा लेने भेजा। ग्राहक स्टोर संचालक से दवा लेकर लौटा। इसके तुरंत बाद कार्रवाई के लिए एसडीएम को सूचना दी गई।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नारायण प्रकाश शर्मा ने बताया कि कमेटी की शिकायत पर छापेमारी करवाई है। ड्रग इंस्पेक्टर यह पता लगाने में जुटे हैं कि प्रतिबंधित दवाएं कहां से लाई गईं और इनकी मात्रा कितनी है। जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस