प्रतिबंधित कैप्सूल और नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर अरेस्ट

श्रीगंगानगर (राजस्थान)। प्रतिबंधित कैप्सूल और नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर अरेस्ट किए गए हैं। बीएसएफ ने अनूपगढ़ और पदमपुर पुलिस के साथ मिलकर नशा तस्करी की दो बड़ी कार्यवाही में सफलता पाई। दोनों कारवाईयो में 88500 नशीली गोलियों की बरामदगी की और एक कार और बाइक सहित तीन तस्कर भी पकड़े हैं। अनूपगढ पुलिस ने दो और पदमपुर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए हैं।

यह है मामला

बीएसएफ की 156 वीं बटालियन ने बांडा कॉलोनी गांव के निकट नेशनल हाईवे नंबर 3 पर संयुक्त नाकेबंदी के दौरान टीम ने रायसिंहनगर से आ रही कार को रुकवा कर तलाशी ली और कार की डिग्गी में दो थैले बरामद हुए। इनमें 75000 नशीली गोलियां मिलीं। आरोपी कार सवार विजयनगर निवासी अभिषेक तथा अशोक कुमार पासवान को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से बरामद कार तथा तीन मोबाइल फोन और 900 रुपए भी बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए तस्करों से कार से बरामद दो बड़ी पैकिंग मिली है। इन पर फलौदी के राजू नाम का लिखा हुआ है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उक्त नशीली गोलियों की खेप जोधपुर जिले से मंगवाई गई थी। आरोपियों ने फलोदी के तस्कर से टेलीफोन पर डील की थी।

उधर पदमपुर थाना अधिकारी विक्रम तिवारी और उनकी टीम ने बीएसएफ की सूचना पर श्रीकरणपुर रोड पर नाकेबंदी के दौरान पदमपुर के निवासी भोलाराम बाजीगर को प्रतिबंधित 13500 नशीली गोलियों सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन का रिमांड लिया है। आरोपी के पास से बिक्री के 5200 रुपए,एक मोबाइल और बाइक भी बरामद की है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 36 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन