फर्जी क्लीनिक पर छापेमारी, तीन लोग गिरफ्तार, दवाइयां जब्त

सूरत (गुजरात)। फर्जी क्लीनिक पर छापेमारी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मौके से तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। यह कार्रवाई वराछा पुलिस ने की। गिरपु्तार किए गए दो झोलाछाप डॉक्टर पिछले पांच वर्षों से वराछा क्षेत्र में सेक्सोलॉजिस्ट के रूप में चिकित्सा की प्रैक्टिस कर रहे थे। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। पुलिस ने उनके क्लीनिक से बड़ी मात्रा में दवाइयां जब्त कीं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस इंस्पेक्टर आरबी गोजिया ने बताया कि हमने सुरभि कॉम्प्लेक्स और खारवा चॉल में दो क्लीनिकों पर रेड की। वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो झोलाछाप डॉक्टर और एक कंपाउंडर है। झोलाछाप डॉक्टर जुगल विश्वास और मिलन विश्वास अपने नाम के आगे डॉ लगाकर इलाज करते थे।

मौके से हाइड्रोसील, बवासीर और यौन समस्याओं की आधुनिक और आयुर्वेदिक दवाओं का बड़ा जखीरा जब्त किया है। झोलाछाप डॉक्टर भाई 12वीं कक्षा तक पढ़े हैं। पुलिस ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कुछ सर्टिफिकेट भी जब्त किए हैं और इनकी जांच की जा रही है।

 

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश