5 करोड़ की दवा खरीदारी में गड़बड़ी की जांच शुरू

धनबाद। पीएमसीएच में बीते साल पांच करोड़ की दवा और उपकरणों की खरीद में गड़बड़ी की विभागीय जांच शुरू हो गई है। मुख्यालय को यह शिकायत मिली थी कि खरीदारी में अनियमितता बरती गई है। बाजार से ज्यादा कीमत पर खरीदारी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय से एक उच्चस्तरीय टीम जांच के लिए पहुंची। जांच टीम ने पीएमसीएच में खरीदारी से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किए। जांच अधिकारियों के अनुसार तीन दिन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि इसमें वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पीएमसीएच में पिछले साल 2017 में औषधि और एनेस्थीसिया विभाग के लिए लगभग चार से पांच करोड़ के उपकरणों और दवा की खरीदारी की गई थी। इसमें डायलिसिस मशीन और मॉनीटर के साथ कई अन्य सामान शामिल थे। इसके टेंडर के समय भी विवाद हुआ था और एक बार टेंडर रद्द कर दिया गया था। बाद में फिर टेंडर निकालकर खरीदारी की गई। इसको लेकर मुख्यालय में कुछ लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि खरीदारी में अनियमितता बरती गई है। बाजार दर से काफी ज्यादा कीमत पर खरीदारी की गई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. बीएन खन्ना और उप सचिव शशांक अखौरी के नेतृत्व में एक टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने खरीदारी से जुड़े दस्तावेजों को जब्त कर लिया। इसके बाद टीम रांची लौट गई। टीम से जुड़े अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों की तीन दिन छानबीन की जाएगी। इसके बाद यदि खरीदारी में गड़बड़ी की पुष्टि हुई तो मामले को जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भी सौंपा जा सकता है। पीएमसीएच में वर्षों पहले खरीदी गई सीटी स्कैन मशीन की जांच में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। इसकी जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की जा रही है। मशीन की खरीदारी करीब दो करोड़ रुपये में की गई थी। इसमें तब के कई अधिकारियों की भूमिका की एसीबी द्वारा जांच की जा रही है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार