अहमदाबाद (गुजरात)। कोडीन सिरप की 5 हजार से अधिक बोतलें जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई अहमदाबाद स्पेशल आपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने की। मिजोरम में बिना लाइसेंस वाले सप्लायर और इसे खरीदने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कंपनी के मालिकों की पहचान हिरेन कांतिलाल पटेल और पारश वोरा के तौर पर हुई है।

यह है मामला

एसओजी के एसीपी एसएस निनामा ने कहा कि पता चला कि कंपनी ने मिजोरम की एक फर्म को खेप भेजी थी। इसे जरूरी लाइसेंस के बिना भेजा गया था। पता चला कि कि कई राज्यों में कोडीन सिरप पहुंचाई जा रही है। कंपनी ने मिजोरम की एक कंपनी को पार्सल भेजे थे। सामान लेने वाली कंपनी और भेजने वाली दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच गैर-कानूनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि इसमें और कौन लोग शामिल है। कोडीन सिरप की कितनी मात्रा पहुंचाई गई इसकी भी जांच की जा रही है।